फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Paste attachment notice on 43 accused houses

43 आरोपियों के घरों पर कुर्की नोटिस चस्पा

Fri, 16 Jun 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Fri, 16 Jun 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Paste attachment notice on 43 accused houses
नोटिस - फोटो : demo pic
शामली के कैराना के चर्चित शीबा-रिजवाना अपहरण व हत्याकांड में पुलिस पर हमला करने वाले 43 लोगों के खिलाफ अदालत ने 82 की कार्रवाई के आदेश दिए है। पुलिस ने आरोपियों के घरों पर कुर्की नोटिस चस्पा कर दिए है। 
विज्ञापन


25 जुलाई 2014 को दो सगी बहनों शीबा-रिजवाना का अपहरण हो गया था। दो अगस्त 2014 को शीबा का शव शामली बाईपास पर सड़क किनारे मिलने के बाद भीड़ उग्र हो गई थी। भीड़ ने तत्कालीन कोतवाली प्रभारी अजय चौहान पर हमला करके उन्हें घायल कर दिया था। इस मामले में इंस्पेक्टर सुरेशचंद शर्मा ने कोतवाली में करीब ढाई सौ अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध जानलेवा हमला करने व सरकारी काम में बाधा डालने, सड़क पर जाम लगाने की धाराओं मेें रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस जांच में 43 आरोपियों के नाम प्रकाश में आए थे, जिनके खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में भेज दी थी, लेकिन आज तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि मामले में फरार चल रहे फुरकान, अबरार, शमीम, अनीस, मौ उमर उर्फ उमरदराज, उम्मेद, हारूण, ताहिर, इमरान, आबिद, दिलशाद, नसीम, जाहिद, आरिफ, मेहराज, नफीस, शाहीद, मेहफुज, अयूब, शहजाद, साजिद, वासिद, सलीम के घरों पर कुर्की नोटिस चस्पा की गई है।

विज्ञापन

इसके अलावा जहूर, मीर हसन, यामीन, आबिद, इरशाद, सलीम, लियाकत निवासी मोहल्ला इकबालपुरा, अफजाल निवासी मौहल्ला आलखुर्द, मुर्करम निवासी मौहल्ला खैलकला, हनीफ निवासी मौहल्ला सलारियान, नदीम, रिजवान निवासी मौहल्ला कलालान, नौशाद, इमरान जाहिद निवासी मौहल्ला अंसारियान, सरताज, नानू निवासी ईदगाह व मेहफुज, आजम, फुरकान निवासी मोहल्ला छड़ियान के घरों पर अदालत से आदेश प्राप्त करके कुर्की कार्रवाई के नोटिस चस्पा कर दिए। कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर आरोपियों के घरों की जल्द कुर्की की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed