फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Operator beaten on protesters

छेड़खानी के विरोध पर परिचालक को पीटा

Tue, 16 May 2017 12:00 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 May 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Operator beaten on protesters
झगड़ा - फोटो : अमर उजाला
शामली। झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव अहमगढ़ निवासी हेम सिंह शामली डिपो में बस कंडेक्टर है। सोमवार को वह ड्यूटी के बाद गांव जा रहा था। मेरठ-करनाल रोड पर एक ठेली लगाने वाला युवक युवतियों को देेकर जानबूझकर रास्ते में पानी डालने लगा। इससे युवतियों को परेशानी होने लगी।
विज्ञापन


हेम सिंह इस पर युवक से छेड़खानी का विरोध किया। आरोप है कि इसी बात पर युवक ने अपने तीन-चार साथियों को फोन कर वहां बुला लिया और उसके साथ मारपीट और सिर में लोहे की रॉड मारकर  घायल कर दिया।
विज्ञापन


शोर-शराबा सुन लोगों की भीड़ एकत्र हुई तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित कोतवाली में पहुंचा   और आरोपियों की शिकायत की। पुलिस ने घायल हेम सिंह का मेडिकल कराकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उधर,  लिलौन में रविवार शाम महिलाएं टहल रही थीं। उसी दौरान शराब के नशे में धुत एक मनचले ने उनके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। महिलाओं ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर एकत्र हुए लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया तथा उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। देर रात ही दोनों पक्षों  में फैसला हो गया। जिसके बाद शराबी को छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed