फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Newborn baby thrown edge of the valley

नवजात बच्ची को नाले के किनारे फेंका

Fri, 07 Oct 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Fri, 07 Oct 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद में नवरात्र के पावन दिनों में एक ओर जहां कन्याओं की पूजा कर मन्नतें मांगीं जा रही हैं, वहीं गांव सौहजनी डेरा में एक नवजात बच्ची को नाले के किनारे फेंक दिया गया। स्कूल जा रहे बच्चों ने उसके रोने की आवाज सुनी तो लोगों की भीड़ जुट गई। उसे बचाने की लाख कोशिश की गई, लेकिन चिकित्सक के यहां पहुंचने से पहले ही उसकी सांसें थम गईं।
विज्ञापन

बेटियों को बचाने और उन्हें पढ़ाने की मुहिम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। लोगों को जागरू करने के लिए गोष्ठियां और रैली निकाली जा रही हैं, लेकिन आज भी समाज बेटियों को उनका दर्जा देने को तैयार नहीं है। गांव सौहजनी डेरा की प्राइमरी पाठशाला के बच्चे बृहस्पतिवार सुबह स्कूल आ रहे थे। उन्हें वहां स्कूल के पास बने नाले के किनाने एक नवजात शिशु के रोने की आवाज सुनाई दी। 
विज्ञापन

बच्चों ने गांव में शोर मचा दिया, जिस पर वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गांव का ही धीर सिंह बच्ची को अपनाने की इच्छा जताते हुए उसे इलाज के लिए जलालाबाद चिकित्सालय ले गया। वहां से गंभीर हालत के चलते उसे शामली रेफर कर दिया गया, लेकिन कन्या की रास्ते में ही मौत हो गई। पूरे दिन गांव में यह मामला चर्चा का विषय बना रहा। लोग इस बच्ची को जन्म देने वाली मां को कोसते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed