फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Neither side beaten on family

साइड न देने पर परिवार को पीटा

Fri, 13 Nov 2015 12:24 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Fri, 13 Nov 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
चौसाना। गांव सकौती के निकट साइड न देने पर हुए विवाद में थ्री व्हीलर में सवार युवकों ने हरियाणा के परिवार के साथ मारपीट की। आरोप है कि युवकों ने लूटपाट की और युवती को खेत में खींचने का प्रयास किया। बाद में अन्य राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची और दो युवकों को हिरासत में ले लिया, जबकि अन्य फरार हो गए।
विज्ञापन


बुधवार की दोपहर हरियाणा के करनाल निवासी विकास पुत्र जसपाल पत्नी पिंकी, माता सुमन व अन्य परिवार के लोगों के साथ छोटा हाथी में दीपावली पूजा के लिए सहारनपुर के बड़गांव जा रहे थे। जब वह चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव सकौती के पास पहुंचे, तो पीछे से आ रहे थ्री व्हीलर सवारों ने साइड लेने के लिए हार्न बजाया।
विज्ञापन


रास्ता खराब होने के कारण साइड नहीं मिल सकी, जिस पर टेंपो में सवार चार-पांच युवक उतरे और उन्होंने छोटा हाथी को रुकवा लिया। युवकों ने चालक कुलदीप के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर युवकों ने चालक के सिर पर रॉड मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि युवकों ने विकास व उसके परिवार से लूटपाट शुरू कर दी। इस दौरान महिलाओं के साथ मारपीट की और एक महिला को खेत में खींचने का प्रयास किया। शोर शराबा होने पर राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को दबोच लिया, जबकि अन्य फरार हो गए।


दोनों युवकों को पुलिस चौकी ले आई। युवक क्षेत्र के गांव खोडसमा निवासी अनिल व बिट्टू हैं। पीड़ित पक्ष ने चौकी पर तहरीर दी है। चौकी प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवकों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed