फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ncluding train robber caught , jailed

गाड़ी समेत लुटेरा पकड़ा, जेल भेजा

Sat, 31 Oct 2015 12:38 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sat, 31 Oct 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
कैराना। करीब एक सप्ताह पूर्व झिंझाना रोड पर बदमाशों द्वारा रात्रि में लूटी गई पशुओं से लदी मेक्स मीमो के मामले में  पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


 पुलिस ने बदमाश के कब्जे से लूटी गई गाड़ी को भी बरामद कर लिया, जबकि लूटे गए पशुओं के बारे में कोई पता नहीं लग सका। पुलिस ने आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


करीब एक सप्ताह पूर्व झिंझाना रोड पर गांव भूरा के पास रात्रि में बदमाशों ने करनाल से गंगेरू जा रही मेक्स मीमो गाड़ी को लूट लिया था। गाड़ी में गंगेरू निवासी शादाब के छह पशु भी बदमाश लूटकर ले गए। पुलिस ने गाड़ी चालक अमित की तहरीर पर चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने  पठेड़ यमुना तटबंध से गाड़ी लेकर आ रहे चालक को भी दबोच लिया। चालक की पहचान आबिद निवासी मोहल्ला अफगानान कैराना के रूप में हुई। पकड़े गए चालक ने साथियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। हालांकि वह लूट के पशुओं के बारे में जानकारी नहीं दे सका। पुलिस ने उसका चालान कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed