फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   murder of a child rape

रेप कर बच्ची की हत्या

Sun, 27 Sep 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Sun, 27 Sep 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
murder of a child rape
चौसाना/शामली। चौसाना में दुष्कर्म के बाद एक आठ वर्षीय बालिका की हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह घर से कुछ दूर खेत में बालिका का शव पड़ा मिला। गला उसकी सलवार से घोटा गया। घटना से गुस्साए लोगों ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस का कहना है कि वारदात को पड़ोसी युवक ने अंजाम दिया, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन



झिंझाना थाना क्षेत्र के कस्बा चौसाना में शनिवार सुबह खेत के किनारे एक बालिका का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। बालिका के चेहरे व गर्दन पर चोटों के निशान पाए गए तथा गले में सलवार लिपटी हुई थी। बालिका की उम्र करीब आठ साल थी। सैकड़ों लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और कातिल को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन



मौके पर पहुंचे झिंझाना थानाध्यक्ष आएन सिंह यादव, चौकी प्रभारी ऊन सिमरनजीत कौर, चौसाना चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार ने ग्रामीणों व परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसी दौरान एएसपी वीके मिश्रा भी मौकेे पर पहुंचे। गंभीरता से छानबीन करने के बाद बालिका का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया गया। एएसपी ने बताया कि बालिका पड़ोस में ही टिंकू नामक युवक के घर रोजाना टीवी पर फिल्म देखने जाती थी। टिंकू को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी टीशर्ट तथा लोवर पर ब्लड का निशान लगा मिला है। आरोपी टिंकू से पूछताछ की जा रही है। पीड़ित परिवार की ओर से अज्ञात आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई है। बालिका की हत्या के बाद भीड़ ने हंगामा किया। आरोपी की गिरफ्तारी तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता की मांग की गई। जिला पंचायत सदस्य पंजाब सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।


दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या करने में एक ही आरोपी था या कोई और भी उसके साथ मौजूद रहा। इसकी छानबीन पुलिस भी कर रही है। क्योंकि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर मकान बने हुए हैं। रात में किसी ने चीख पुकार नहीं सुनी। इससे आशंका है कि आरोपी दो भी हो सकते हैं। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वारदात में एक ही आरोपी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed