{"_id":"70345c8793c4bb7f73221f3f23ed19ce","slug":"mukeem-sabir-questioned-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकीम-साबिर से पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुकीम-साबिर से पूछताछ
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Sat, 07 Nov 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कुख्यात बदमाश मुकीम काला व उसके साथी साबिर को शुक्रवार को कोतवाली पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच रिमांड पर लेकर आई। यहां आदर्श मंडी थाने में पुलिस ने शराब कंपनी के दफ्तर पर गार्ड को गोली मार कर हत्या कर कैश व रायफल लूटने के मामले में पूछताछ की। हालांकि पुलिस अभी मुकीम से कोई बरामदगी नहीं कर सकी है।
चार नवंबर 2013 को बुढ़ाना रोड स्थित शराब कंपनी के दफ्तर पर गार्ड को गोली मारकर रायफल व करीब दो लाख कैश लूटने के मामले में कोतवाली पुलिस को मुकीम काला व साबिर की दो दिन की रिमांड मिली। मुकीम ने साथियों के साथ शराब कंपनी के गार्ड की हत्या कर दी थी और रायफल व कैश लूटकर फरार हो गए थे। यहां आदर्श मंडी थाने में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मुकीम से पुलिस ने पूछताछ की।
इस दौरान मेरठ से एसटीएफ के सीओ व शामली क्राइम ब्रांच की टीम ने भी मुकीम से पूछताछ की और कैश व रायफल लूट के बारे में अहम जानकारियां हासिल कीं। इस दौरान पुलिस ने गत वर्ष चीनी व्यापारी के मुनीम से करीब डेढ़ लाख रुपये की लूट के मामले में साबिर से पूछताछ की और जानकारियां जुटाईं। क्राइम ब्रांच के प्रभारी अजय कुमार चौहान ने बताया कि अभी दोनों से पूछताछ चल रही है। फिलहाल कुछ बरामदगी नहीं हो पाई है।