{"_id":"5706c4084f1c1b2728c8142b","slug":"missing-woman-s-murder-found-the-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता महिला की हत्या, शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता महिला की हत्या, शव मिला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Fri, 08 Apr 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
गांव मवी कलां में महिला के पति से पुछताछ करते सीओ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। चार दिन पूर्व पुत्री की शादी का सामान खरीदने गई महिला का शव यमुना तटबंध के पास पड़ा मिला। महिला की पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर तेजाब डाला गया था। कपड़ों के आधार पर महिला की पहचान हुई। महिला का शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है।
बृहस्पतिवार सुबह गांव मवी के पास यमुना तटबंध के पास महिला का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सीओ निशांक शर्मा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। महिला का चेहरा व शरीर का ऊपरी भाग तेजाब से झुलसा हुआ था।
कपड़ों के आधार पर महिला की शिनाख्त अकबरपुर सुन्हेटी निवासी 40 वर्षीय गुड्डी के रूप में हुई। शरीर को जगह-जगह से जानवरों ने भी जख्मी कर रखा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। गुड्डी का मायका मवी में था तथा अकबपुर सुन्हेटी में उसकी ससुराल थी। 17 अप्रैल को उसकी पुत्री की शादी होनी थी। जिसकी शादी का सामान खरीदने के लिए चार अप्रैल को गुड्डी घर से 50 हजार रुपये लेकर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन
परिजनों ने आसपास तलाश करने के बाद पांच अप्रैल को गुड्डी के पति संगत ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। संगत ने बताया था कि चार अप्रैल को उसकी पत्नी के मोबाइल पर कॉल आई थी। जिसमें मवीं से उसके भाई के कैराना आने की बात कही गई।