फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Medical report had confirmed rape

डॉक्टरी रिपोर्ट में नहीं हुई दुष्कर्म की पुष्टि

Fri, 12 Feb 2016 12:38 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Fri, 12 Feb 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
कांधला। कक्षा एक की मासूम छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में नया मोड़ आ गया। पुलिस ने पीड़ित छात्रा का डाक्टरी परीक्षण कराया, लेकिन उसमें दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। इसके चलते पुलिस ने आरोपी पर छेड़छाड़ की धारा लगाई है। उधर, गिरफ्तारी के बाद पता चला कि आरोपी भी नाबालिग है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कांधला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी सात वर्षीय बेटी गांव के ही स्कूल में कक्षा एक में पढ़ती है। बुधवार को जब वह स्कूल से घर लौट रही थी, तो गांव का ही युवक उसको बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद छात्रा को गांव के बाहर मैदान में बदहवास हालत में छोड़कर आरोपी फरार हो गया था।
विज्ञापन


 रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश डाली। देर रात आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। उधर, पीड़ित छात्रा का बृहस्पतिवार को डाक्टरी परीक्षण कराया गया। थानाध्यक्ष नरेश कुमार यादव ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में छात्रा से दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। इसके चलते आरोपी को छेड़छाड़ और पास्को एक्ट में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को आरोपी कोर्ट में पेश किया जाएगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता की मां ने रिपोर्ट में आरोपी को युवक बताया था, लेकिन जब गिरफ्तारी हुई तो पता चला कि आरोपी की उम्र करीब 14 वर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed