फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Masked Crooks Threat To The Doctor

नकाबपोश बदमाशों ने डाक्टर को दी धमकी

Wed, 08 Mar 2017 11:55 PM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 08 Mar 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Masked Crooks Threat To The Doctor
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली।  शहर के गगन विहार में डेंटल क्लीनिक पर पहुंचे नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा दिखाकर महिला चिकित्सक को धमकाते हुए आतंकित किया। मोबाइल फोन देकर महिला चिकित्सक से कहा कि या तो भाई से बात कर लो, या अपना नंबर दे दो। शोर शराबा होने पर बदमाश भाग निकले, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस बदमाशों की खोजबीन में जुट गई। घटना को लेकर शहर के तमाम डाक्टरों में रोष व्याप्त है। 
विज्ञापन


मोहल्ला गगन विहार में डाक्टर गौरव गोयल और उनकी पत्नी डाक्टर रुचि गोयल डेंटल केयर एंड क्योर क्लीनिक चलाते हैं। बुधवार रात करीब साढ़े छह बजे दो युवक क्लीनिक पर पहुंचे।
विज्ञापन


दोनों ने मुंह पर कपड़ा लपेटा हुआ था। क्लीनिक पर डाक्टर रुचि गोयल के केबिन के बाहर कंपाउंडर गजेंद्र निवासी थानाभवन और राहुल निवासी टिटौली से मिले। युवकों ने परामर्श शुल्क के तौर पर 250 रुपये जमा कराकर विशाल निवासी खंदरावली के नाम से परचा बनवाया। कुछ देर बाद ही उन्हें डाक्टर रुचि गोयल के केबिन में भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंदर पहुंचने पर बदमाशों ने मोबाइल फोन निकाला और डाक्टर रुचि गोयल से कहा कि भाई से बात कर लो, या अपना नंबर दे दो। इस पर रुचि गोयल ने कहा कि तुम्हें इलाज कराना है, तो फोन पर बात क्यों करूं। इसके बाद एक बदमाश ने तमंचा निकाल लिया और डाक्टर को धमकाते हुए बोले कि हमारी बात नहीं मानी, तो अंजाम बुरा होगा।

इस पर डाक्टर ने शोर मचा दिया, तो बदमाश केबिन से भाग निकले। कंपाउंडर राहुल और गजेंद्र भी केबिन की तरफ पहुंचे, लेकिन इससे पहले ही बदमाश वहां से निकल गए। एक बदमाश गगन विहार में अंदर की तरफ पैदल ही भाग गया, जबकि दूसरा बदमाश कैराना की रोड की तरफ भाग गया।

इसके बाद डाक्टर गौरव गोयल भी वहां पहुंच गए और शामली कोतवाली पुलिस तथा अपने परिचितों को घटना की सूचना दी। इसके बाद सीओ सिटी उपेंद्र यादव तथा कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डाक्टर दंपति से घटना के संबंध में जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।  

खंगाली जा रही सीसीटीवी की फुटेज
डाक्टर को धमकी देने पहुंचे बदमाशों को पहचानने के लिए पुलिस सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। सीसीटीवी में बदमाश साफ दिखाई दे रहे हैं, लेकिन उनका चेहरा नहीं दिख रहा। क्योंकि दोनों ही बदमाशों ने चेहरे पर कपड़ा लपेटा हुआ था।

वहीं, बदमाशों ने विशाल निवासी खंदरावली के नाम से पर्चा बनवाया, जिसके चलते पुलिस खंदरावली गांव में भी विशाल नामक युवक को तलाशेगी। यह भी मालूम चला है कि जब कंपाउंडर से बदमाश पर्चा बनवा रहे थे, तो आखिरी नाम विशाल निवासी सिंभालका का लिखा हुआ था। ऐसा भी हो सकता है कि उसी नाम को देखकर बदमाशों ने अपना नाम भी विशाल बता दिया और गांव का नाम खंदरावली बता दिया। 


 किस भाई से कराना चाहते थे बात 
डाक्टर के क्लीनिक पर धमकी देने पहुंचे बदमाश आखिर किस भाई से महिला चिकित्सक की बात कराना चाहते थे। आशंका है कि किसी बदमाश ने उन दोनों कोे डाक्टर के क्लीनिक पर तो नहीं भेजा, जो रंगदारी की मांग करना चाहता हो। वहीं, इस मामले की जानकारी होने पर व्यापारी नेता श्रीपाल गोयल सहित शहर के कई डाक्टर भी क्लीनिक पर पहुंच गए। उन्होंने सीओ सिटी और कोतवाली प्रभारी से आरोपी बदमाशों को गिरफ्तार कराने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed