फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Los operadores procedieron a huir de Kairana

कैराना से फिर पलायन की तैयारी में व्यापारी

Mon, 03 Apr 2017 12:01 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 03 Apr 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Los operadores procedieron a huir de Kairana
escape de Kairana - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। सराफ से रंगदारी मांगने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। व्यापारियों में दहशत का आलम है। सांसद हुकुम सिंह ने पलायन प्रकरण को अहम मुद्दा बनाया था। भाजपा ने भी विधानसभा चुनाव के दौरान   कैराना पलायन प्रकरण को लेकर सूबे की तत्कालीन सपा सरकार     को कठघरे में खड़ा किया था।    
विज्ञापन

इसी कड़ी में दहशत के चलते कैराना से एक और व्यापारी पलायन की तैयारी कर रहा है। उक्त व्यापारी ने अपना सामान दूसरे शहर में भेजवा दिया है। 

रविवार सुबह पांच बजे कस्बे के चौक बाजार में परचून दुकानदार घर का सारा सामान    एक ट्रक में भर कर पानीपत चला गया। इसके बाद कस्बे में चर्चा फैल गई कि व्यापारी ने दहशत     के चलते पलायन कर लिया। कुछ देर बाद ही अपनी दुकान पर बैठे उक्त व्यापारी से   बात की गई, तो उसने बताया कि उसका छोटा    भाई दिल्ली में नौकरी करता है, जिसका घर का सामान पानीपत भेजा गया है। 
विज्ञापन


वहीं, रविवार सायंकाल भी    एक दूसरे सराफा व्यापारी ने भी अपने घर का सारा सामान ट्रक में भर कर राजस्थान के उदयपुर जिले में भेज दिया। वहीं व्यापारी ने बताया कि उसका परिवार अब उदयपुर में ही रहेगा तथा कुछ   समय बाद वो भी चला जाएगा। सूबे में सत्ता परिवर्तन के बाद व्यापारियों के पलायन का मुद्दा तूल पकड़ सकता है। क्योंकि विधानसभा चुनाव के दौरान   कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने पलायन प्रकरण को लेकर काफी हवा दी थी। इस
विज्ञापन
विज्ञापन

मुद्दे को राष्ट्ीय स्तर पर उठाया था। 

इस मामले को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने काफी अहमियत दी थी। इसी   कारण पलायन मुद्दे को भाजपा   की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रमुखता से शामिल किया गया था। अब एक फिर से व्यापारियों   के पलायन की तैयारी से सूबे      की भाजपा सरकार कठघरे में   खड़ा करा सकती है। विपक्षी    दलों को सरकार को घेरने के लिए मुद्दा मिल जाएगा। 


कैराना से किसी व्यापारी के पलायन की जानकारी नहीं है। रंगदारी मांगने के आरोपी बदमाश फुरकान की गिरफ्तारी के लिए लगातार टीमें लगी हुई हैं तथा दबिश दी जा रही हैं। फुरकान को शरण देने वाले कई लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है - डॉक्टर अजयपाल शर्मा, एसपी शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed