फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Looting or driver dispute incident

लूटपाट या चालक के विवाद में हुई घटना

Thu, 18 Feb 2016 01:07 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Thu, 18 Feb 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Looting or driver dispute incident
शामली। दिल्ली रोड पर बुधवार रात लिलौन गांव के पास बारातियों और कार सवार युवकों  के बीच फायरिंग में बारातियों की कार के चालक से विवाद भी सामने आया है। बाराती जहां लूटपाट के दौरान फायरिंग बता रहे हैं, तो चालक के विवाद को लेकर भी घटना होने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन


 इसका कारण यह भी है कि बारातियों की एक कार का चालक शामली कोतवाली पहुंचने पर कार छोड़कर फरार हो गया। इसके अलावा दूल्हे के भाई पुष्पेंद्र ने बताया कि रात साढ़े आठ बजे उसके मोबाइल पर धमकी दी गई कि बड़ौत और शामली के बीच तुम्हें लूट लेंगे। जाहिर है कि युवकों   को यदि लूटपाट करनी होगी, तो उसके लिए पहले से धमकी नहीं दी जाएगी। इसके चलते पुलिस भी सभी बिन्दुओं पर जांच करने में लगी है।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा का कहना है कि मरने वाले युवक की पहचान हो गई है। पुलिस ने बारात पक्ष को भी थाने बुलाया है, उनसे भी पूछताछ की जा रही है। देर रात बारात नौनांगली गांव के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साढ़े आठ बजे आई धमकी भरी कॉल
दूल्हे के भाई पुष्पेंद्र ने  बताया कि जब बारात बडौत से लौट रही थी, तब साढ़े आठ बजे उनके मोबाइल पर एक  कॉल आई। कॉल करने वाले ने धमकी देकर कहा कि तुम्हारी गाड़ी लूटी जाएगी, दम  है तो बचा लेना। इसके बाद उन्होंने शामली के पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को  कॉल करके इसकी सूचना दी, लेकिन पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया।


युवकों ने मचाया शोर, हमें लूट रहे
लिलौन गांव के पास जब बारातियों और युवकों के बीच फायरिंग हुई और बारातियों ने  युवकों को घेर लिया, तो  युवकों ने खुद भी बचाओ बचाओ का शोर मचा दिया। इस पर लिलौन गांव के काफी लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। दूल्हे के भाई पुष्पेंद्र ने बताया कि ग्रामीणों ने भी  युवकों को भला समझकर साथ दिया और बारातियों के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed