फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   loot ke aaropi ka shav nahar mein mila

लूट के आरोपी का शव नहर में मिला

Mon, 20 Feb 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 20 Feb 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
loot ke aaropi ka shav nahar mein mila
थानाभवन में विलाप करते मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
थानाभवन।  दो दिन पूर्व भनेड़ा स्थित पूर्वी यमुना नहर पुल के पास लूट की घटना में आरोपी एक युवक का शव नहर से बरामद हुआ। परिजनों ने हंगामा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थानाभवन थाना क्षेत्र के भनेड़ा नहर के पुल पर दो दिन पूर्व खेड़ा गदाई निवासी प्रदीप पुत्र जिंदरपाल से बदमाशों ने लूटपाट की थी। प्रदीप अपनी पत्नी और चार वर्षीय पुत्री के साथ बाइक से अपने गांव लौट रहा था। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने प्रदीप को गोली मारकर घायल भी कर दिया था।
विज्ञापन



गोली चलने की आवाज सुनकर खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक बदमाश को पकड़ लिया था, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए थे। पकडे़ गए आरोपी शोएब पुत्र शमशाद निवासी सुनहैटी ने अपने साथियों के नाम फरीद और मुबारिक बताया था। पुलिस ने पकडे़ गए आरोपी शोएब को जेल भेज दिया तथा फरार आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी थी। उधर, सोमवार को रामपुर मनिहारन थाना क्षेत्र के गांव तुरमतखेड़ी निवासी ग्रामीण थाने पहुंचे तथा पुलिस को बताया कि दो दिन पूर्व मुबारिक को फरीद अपने साथ घर से बुलाकर ले गया था। दो दिन से मुबारिक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने रामपुर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह फरीद ने गांव तुरमतखेड़ी पहुंचकर बताया कि फरीद, मुबारिक और शोएब सुनहैटी से बाइक पर पूर्वी यमुना नहर की पटरी मार्ग से गांव तुरमतखेड़ी जा रहे थे। तभी नहर की पटरी पर उनकी बाइक की टक्कर प्रदीप की बाइक से हो गई थी, जिसमें दोनों का झगड़ा होने पर प्रदीप ने बदमाश होने का शोर मचा दिया। जिस पर ग्रामीणों ने आकर मारपीट शुरू कर दी जिसमें फरीद जान बचाकर मौके से भाग गया था। फरीद से मिली जानकारी पर परिजनों ने थानाभवन थाने पहुंचकर पुलिस को साथ लेकर घटनास्थल पर जाकर मुबारिक की तलाश कराई।


घटनास्थल से लगभग 150 मीटर दूरी पर नहर में मुबारिक का शव मिला। इसके बाद पुलिस शव को थाने ले आई। थाने पर मौजूद मुबारिक की मां जनुबा और परिजनों में कोहराम मच गया। उसके भाई मुस्तकीम पुत्र जंगा ने थाने में तहरीर देकर प्रदीप और अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed