{"_id":"5793b6534f1c1b7a41c4d083","slug":"kidnap-of-teenage-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर किशोरी का अपहरण, हड़कंप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर किशोरी का अपहरण, हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sat, 23 Jul 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
अपहरण
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के कैराना क्षेत्र में घर में घुसकर तमंचों के बल पर किशोरी का अपहरण कर लिया। किशोरी द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीणों के आ जाने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। किशोरी के पिता ने एक नामजद सहित तीन आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी है।
क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देेते हुए बताया कि शुक्रवार की शाम साढे़ सात बजे गांव का ही एक युवक अपने दो अज्ञात साथियों के साथ उसके घर में पहुंचा। आरोपियों ने तमंचे के बल पर उसकी 14 वर्षीय पुत्री को उठा लिया।
पुत्री व घर की महिलाओं द्वारा शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर आ गये। जिसके बाद आरोपियों ने उनके सामने तमंचे कर दिए तथा जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी पुत्री का अपहरण करके ले गये। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। किशोरी की जल्द बरामदगी के साथ ही आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।