फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ikers shot the shopkeeper, engaged in hand

बाइकर्स ने दुकानदार को गोली मारी, हाथ में लगी

Mon, 07 Dec 2015 12:42 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Mon, 07 Dec 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
शामली।  मोहल्ला दयानंद नगर नाला पटरी में बाइक सवार युवकों ने रविवार की रात में दुकानदार को गोली मार दी। गोली दुकानदार के हाथ में लगी। परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


मोहल्ला दयानंद नगर नाला पटरी निवासी चंद्र पाल का पुत्र अनिल कुमार (27) मोहल्ले में ही परचून की दुकान चलाता है। रविवार की रात में करीब पौने दस बजे अनिल घर से पैदल ही कही जा रहा था, इतने में ही बाइक पर सवार दो युवकों ने दुकानदार अनिल पर फायर झोंक दिया। गली में गोली की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग घरों से बाहर आ गए। लोगों को घरों से बाहर आता देखकर हमलावर भाग गए।
विज्ञापन


परिजनों ने अनिल को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार दुकानदार के एक गोली चली है।  गोली दुकानदार के दाहिने हाथ में लगी है। दुकानदार के परिजनों ने रात में पुलिस को वारदात के संबंध में अज्ञात में तहरीर दी। पुलिस दुकानदार को गोली मारने की वारदात संदिग्ध मार रही है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed