{"_id":"aadb798a63b389a7cd0890327830d93f","slug":"hundreds-of-villagers-complaint-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैकड़ों ग्रामीणों पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैकड़ों ग्रामीणों पर केस दर्ज
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Fri, 19 Feb 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौसाना। गांव सकौती में गोतस्करों को पकड़े जाने पर हंगामा करने और ट्रक में आगजनी करने के मामले में पुलिस ने सैकड़ों अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस वीडियो फुटेज व फोटो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है।
झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव सकौती में बुधवार को ग्रामीणों ने ट्रक में पशु होने के शक पर उसे रोका और पशु मिलने पर पुलिस को मामले की सूचना दी। ग्रामीणों ने पशुओं को मृत देखकर चालक व परिचालक की जमकर धुनाई कर दी थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक व परिचालक को हिरासत में लिया और चौकी लेकर आयी।
इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की थी और पुलिस पर गोतस्करों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उत्तेजित ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक हुई। इस दौरान ग्रामीणों ने ट्रक में आगजनी की कोशिश की। हालांकि सीट में लगी आग को पुलिस ने बुझा दिया था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को पुलिस ने आगजनी, बलवा, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाना, पुलिस से अभद्रता सहित अन्य धाराओं में 90 से 100 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। चौकी प्रभारी जोगेन्द्र सिंह ने बताया कि वीडियोग्राफी व फोटो के आधार पर आरोपियों को चिह्नित किया जाएगा। यह कार्रवाई शुरू कर दी गई है।