{"_id":"d2193ec74cae3131673a81a562798aa0","slug":"hroat-killed-retkr-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला रेतकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गला रेतकर मार डाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Fri, 25 Dec 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। झिंझाना रोड स्थित मकान में एक विवाहिता की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई। मृतका के मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सास को हिरासत में ले लिया है।
झिंझाना के आमवाली निवासी स्व. ब्रह्मपाल की बेटी साक्षी (30) की चार साल पहले कसेरवा खुर्द निवासी रोबिन पुत्र तेजवीर से हुई थी। शादी के बाद से ही रोबिन परिजनों के साथ शामली के झिंझाना रोड स्थित टीचर्स कालोनी में मकान में रहता है। इसी कालोनी में रोबिन की बहन अंशु पत्नी मोहित निवासी गढ़ी बेगमाबाद बागपत एक मकान में किराए पर रहते हैं।
अंशु कसेरवा के प्राथमिक स्कूल में अध्यापिका है। बताया जा रहा है कि कई दिनों का अवकाश होने के कारण अंशु ससुराल गई हुई थी। बुधवार रात साक्षी ननद अंशु के मकान पर रुकी गई। इस दौरान रोबिन भी वहीं रुका था। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे रोबिन ने कॉल कर साक्षी के परिजनों को बताया कि उसकी किसी ने हत्या कर दी है।
विज्ञापन
परिजनों को बताया कि सुबह चार बजे वह आटा चक्की पर चला गया था। सुबह सुबह सात बजे मकान पर पहुंचा, तो वहां साक्षी का शव पड़ा था। सूचना मिलते ही परिजन भी पहुंच गए। जब परिजनों ने अंदर जाकर देखा तो साक्षी का शव पड़ा था। उसके गले पर चाकू से कई वार किए गए थे और पूरे कमरे में खून ही खून फैला पड़ा था। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई।
एडिशनल एसपी वीके मिश्रा, सीओ कैराना एनपी सिंह और कोतवाली प्रभारी डीपी सिंह पुलिस बल के घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। इस दौरान रोबिन घर का ताला लगाकर फरार हो गया।
साक्षी के भाई अनुराग ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली और मृतका की सास को हिरासत में ले लिया है। मृतका एक जिला पंचायत सदस्य की रिश्तेदार बताई जा रही है।