फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   House called the stabbing murder

घर से बुलाकर छुरा घोंपकर की हत्या

Sun, 08 Jan 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 08 Jan 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
House called the stabbing murder
- फोटो : demo pic
कैराना। ट्रक पर हेल्परी कराने के बहाने एक ग्रामीण को फोन करके घर से बुलाने के बाद उसकी छुरा घोंपकर हत्या कर दी गई। उसका शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव मलकपुर निवासी हारूण (45) मजूदरी करके परिवार का पोषण करता था। शुक्रवार रात करीब एक बजे उसके मोबाइल पर किसी की कॉल आई। इसमें एक ट्रक पर बतौर हेल्पर का काम करने के लिए उसे बुलाया गया। हारूण कॉल आने के बाद घर से चला गया। शनिवार सुबह हारूण ने अपने बेटे सुहेब से फोन पर बात की। वहीं शनिवार साढे़ तीन बजे ग्रामीणों ने मलकपुर के जंगल में गन्ने के खेत में लहूलुहान हालत में शव पड़ा देखा। मौके पर भीड़ लग गई।
विज्ञापन


बाद में परिजनों ने शव की शिनाख्त हारूण के रूप में की। हारूण के पेट में छूरा घोंपने का गहरा घाव था। शव के पास ही एक छुरा पड़ा था। कुछ ही दूरी पर
हारूण की चादर पड़ी थी। 

ग्रामीणों ने100 नंबर पर कॉल की तो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हारूण के भाई युसुफ ने बताया कि उनका भाई बहुत सीधा-सादा था। उसकी किसी से रंजिश नहीं थी। कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि छानबीन की जा रही है। ग्रामीण की हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed