{"_id":"2d9ac163b416c3e65bee2a514cd8b180","slug":"he-said-the-reward-my-life-is-in-danger-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोला इनाम, खतरे में है मेरी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोला इनाम, खतरे में है मेरी जान
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Fri, 12 Feb 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
शामली। हर्ष फायरिंग मामले में आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति गरमाती जा रही है। दो दिन पूर्व पंचायत में विधायक नाहिद हसन ने अपने चाचा और विपक्षी दलों पर आरोप लगाया था, तो अब गिरफ्तार ब्लाक प्रमुख पति गय्यूर और इनाम धूरी ने भी बसपा नेता हाजी अनवर पर आरोप लगाए हैं। इनाम ने तो हाजी अनवर से अपनी जान को खतरा भी बताया है।
इनाम धूरी और ब्लाक प्रमुख पति गय्यूर को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस आदर्श मंडी थाने लाई। यहां पूछताछ में दोनों ने कहा कि बसपा नेता हाजी अनवर और अन्य लोगों के दबाव में उनके खिलाफ साजिश के तहत केस दर्ज कराया गया है। इनाम धूरी ने आरोप लगाया कि हाजी अनवर से उसको जान का खतरा बना हुआ है। इनाम ने कहा कि उसने जब कैराना देहात से ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ा, तब भी हाजी अनवर ने उसकी खिलाफत की। इसके चलते वह सिर्फ 70 वोट से हार गया था।
गौरतलब है कि कैराना हर्ष फायरिंग मामले में पांच लोगों की नामजदगी को लेकर कैराना में हसन परिवार के राइस मिल पर पंचायत हुई थी। उसमें क्षेत्रीय सपा विधायक नाहिद हसन ने नामजदगी को फर्जी बताते हुए अपने चाचा हाजी अनवर हसन और कंवर हसन पर राजनीतिक साजिश रचने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
अब इनाम धूरी ने भी उसी तरह बयान दिया है, जिसको लेकर भविष्य में कैराना की राजनीति में और गर्माहट आने के आसार दिख रहे हैं।