फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   GPS will be on the radar of police in trains

जीपीएस के रडार पर रहेगी ट्रेनों में पुलिस

Wed, 11 Nov 2015 12:09 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Wed, 11 Nov 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
GPS will be on the radar of police in trains
शामली । पैसेंजर ट्रेन में डाक्टर की हत्या के मामले में एडीजी रेलवे मुकुल गोयल ने शामली पहुंचकर मामले की जानकारी ली। उन्होंने घटना में जीआरपी की लापरवाही स्वीकार करते हुए थाना प्रभारी को एक सप्ताह में वारदात का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी करने का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने बताया कि ट्रेनों में तैनात पुलिसकर्मियों को सीयूजी सिमकार्ड देकर जीपीएस से जोड़ा जाएगा, ताकि पुलिसकर्मियों की लोकेशन मिलती रहे।
विज्ञापन


अपर पुलिस महानिदेशक (रेलवे) मुकुल गोयल मंगलवार दोपहर एक बजे शामली जीआरपी थाने पहुंचे। पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने स्वीकार किया कि पैसेंजर में डाक्टर की हत्या जघन्य अपराध है। इसमें जीआरपी की लापरवाही उजागर हुई है। क्योंकि थानाभवन के पास डाक्टर को गोली मारी गई, तो डाक्टर को उपचार के लिए शामली के बजाय बड़ौत ले जाकर उतारा गया।
विज्ञापन


 इसी लापरवाही में जीआरपी के दो दरोगा और छह सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। ट्रेनों में वीडियोग्राफी कराए जाने के निर्देश दिए हैं। एसपी मुरादाबाद जीआरपी वैभव कृष्ण, एसपी शामली विजय भूषण, एएसपी वीके मिश्रा, सीओ जीआरपी ओमप्रकाश त्रिपाठी आदि अधिकारी रहे।  सीओ सिटी निशांक शर्मा, सीओ थानाभवन कुलदीप कुकरेती समेत शामली, बड़ौत, जीआरपी के थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed