फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Gotaskar freed by firing on police

पुलिस पर फायरिंग कर फरार हुए गोतस्कर

Sat, 17 Feb 2018 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Sat, 17 Feb 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
Gotaskar freed by firing on police
demo - फोटो : demo
शामली के कैराना के गांव मन्नामाजरा में गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोतस्करों को घेर लिया। पुलिस को देखकर गोतस्कर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मौके से गोमांस और गोकशी के उपकरण बरामद करने के बाद तीन आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
शनिवार की दोपहर कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह को सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव मन्नामाजरा के जंगल में गोवध किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों को घेर लिया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और जंगल के रास्ते से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 60 किलो गोमांस, खाल, अवशेष, छुरी और अन्य सामान बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में जंगल में कांबिंग भी की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने मांस का चिकित्सक से परीक्षण कराया, जिसमें गाय का मांस होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मांस को गड्ढे में दबवा दिया। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि मन्नामाजरा निवासी तसव्वर, शौकीन और बिलाल के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम तथा पुलिस पर जानलेवा हमला करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed