{"_id":"5962777e4f1c1bdd7e8b4650","slug":"four-robbers-arrested-recovered-goods-worth-rs-50-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लुटेरे दबोचे, 50 लाख का माल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार लुटेरे दबोचे, 50 लाख का माल बरामद
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/बाबरी। पुलिस ने शनिवार रात चार बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बदमाश पुलिस पर फायरिंग करता हुआ फरार हो गया।
पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने डेढ़ लाख की नगदी सहित करीब 50 लाख के जेवरात बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान उन्होंने जिले में कई वारदातों को करना स्वीकार किया है। पुलिस ने चारों को जेल भेज दिया है। उनके फरार साथी की तलाश की जा रही है।
बाबरी थाने पहुंचे एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि पिछले चार महीनों से शामली में चोरी की कई वारदातें एक ही अंदाज में हुई थीं। जिनके खुलासे के लिए एसओजी प्रभारी राजकुमार शर्मा सहित कई टीमें लगा रखी थीं।
शनिवार की रात बाबरी एसओ समय सिंह ने मुखबिर की सूचना पर बंतीखेड़ा के पास एक कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार में बैठे पांच लोग पुलिस पर फायरिंग करते हुए खेतों में घुस गए। जिसके बाद पुलिस ने खेतों को घेर लिया। करीब 25 मिनट दोनों तरफ से फायरिंग के बाद पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
पकड़े गए चारों बदमाशों ने अपने नाम संजय उर्फ अजय बावरिया पुत्र इंद्रपाल निवासी रिठोरा रोड लोनी, कन्हैया बंजारा पुत्र विजय निवासी चोखा नंगला थाना उच्चेन भरतपुर राजस्थान, संदीप पुत्र कुंवरपाल निवासी नई बस्ती लोनी गाजियाबाद, राजेंद्र पुत्र इंद्रपाल सरस्वती विहार लोनी गाजियाबाद बताए।
बदमाशों ने पांच मार्च को गोहरनी में तीन घरों में चोरी की। उसके बाद 30 मार्च को चूनसा में, 24 अप्रैल को ताना में तीन घरों में, 27 अप्रैल को भभीसा सहित मखमूलपुर, कनियान, मालैंडी, पिंडौरा, दुल्लाखेड़ी में कई चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम दिया था।
बदमाशों के खिलाफ शामली के गढ़ीपुख्ता, कांधला, झिंझाना, बाबरी तथा आदर्श मंडी थानों में करीब बीस मुकदमे दर्ज हैं। इनमें संजय, कन्हैया और संदीप पर 12-12 हजार का इनाम घोषित है। बदमाशों के पास से दो तमंचे तथा कारतूस बरामद किए गए हैं।
वहीं, एसपी के अनुसार बदमाशों का कोई स्थायी ठिकाना नहीं है। ये शहर बदल-बदल कर किराए पर मकान लेकर रहते थे। मकान में घुसकर इस अंदाज से चोरी करते थे कि मकान मालिकों को सुबह होने पर पता लगता था कि चोरी हो गई। यदि कोई इनको पकड़ लेता था तो ये उनको गोली तक मार देते थे। ताना में इन्होंने अश्वनी को गोली मार दी थी।
बदमाशों के ये साथी अभी भी फरार
बाबरी। पकड़े गए बदमाशों ने अपने साथियों के नाम बताएं हैं। जिनमें रणवीर उर्फ बंटी पुत्र रामानंद निवासी पुष्पांजलि लोनी गाजियाबाद, धर्मेंद्र उर्फ टिंडी बावरिया पुत्र इंद्रपाल रिठोरा रोड गाजियाबाद, राजू पुत्र राजेंद्र लोनी गाजियाबाद, मनोज निवासी पलवल, इंद्रपाल बावरिया पुत्र इशरी निवासी लोनी गाजियाबाद, नीरज पुत्र महेश निवासी समसपुर फलावदा मेरठ, बबलू पुत्र विक्रम निवासी सरस्वती विहार लोनी गाजियाबाद, अजय पुत्र महेश निवासी समसपुर फलावदा मेरठ बताए हैं।
बदमाशों से यह माल हुआ बरामद
पुलिस ने चारों बदमाशों के पास से 1.65 लाख रुपये, लूट के रुपयों से खरीदी गई करीब 10 लाख रुपये की कार, 16 सोने की चेन, 13 सोने की अंगूठी, छह सोने की बाली, दो कुंडल सोने के, सोने के सेट पांच, सोने के गले के छोटे सेट नौ, सोने के कंगल 10, चांदी की पायल 35 जोड़ी, चांदी के सिक्के 25 सहित करीब 50 लाख रुपये का माल बरामद किया गया है।