फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Four people, including the chief complaint against

प्रधान सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 29 Nov 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 29 Nov 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Four people, including the chief complaint against
- फोटो : Demo Pic
कांधला। गांव हुरमजपुर में खेत से मूली उखाड़ने को लेकर दलित युवक को गोली मारने के मामले में प्रधान सहित चार लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


रविवार दोपहर सुनील का बेटा विजय घर के पास स्थित प्रधान के खेत में गया था। जहां प्रधान के बेटे निशांत ने उस पर खेत से मूली तोडे़ जाने का आरोप लगाते हुए जातिसूचक शब्दों कहते हुए मारपीट की थी। सुनील के      वहां पहुंचने पर दोनों पक्षों के लोगों के बीच कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि प्रधान अनिल, बेटे निशांत, भतीजे सर्वोत्तम और प्रधान के ड्राइवर किरणपाल ने सुनील के घर पर पहुंचकर उसके साथ मारपीट की। 
विज्ञापन


इस बीच प्रधान ने पिस्टल से सुनील के ऊपर गोली चला दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों के अनुसार सुनील का मुजफ्फरनगर चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात को लेकर उक्त घटनाक्रम पर सुनील की पत्नी सरोज ने चारों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उधर, मामले में थाना प्रभारी अनुराधा सिंघल ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की पत्नी के तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीम गठित की गई है। जल्द ही सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed