{"_id":"57daf67e4f1c1b3c3dd4860f","slug":"firing-in-rivialry-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में चलीं गोलियां, छह घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश में चलीं गोलियां, छह घायल
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Fri, 16 Sep 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में पथराव के बाद सड़क पर पड़े ईंट पत्थर।
- फोटो : अमर उजाला
शामली के गांव नाई नंगला नवीन में पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर गोलियां बरसा दीं। जिसमें छह लोग गोली लगने से घायल हुए। सरेआम फायरिंग होने से गांव में दहशत फैल गई।
गांव में शहजाद और शौकीन पक्ष में आठ महीने से रंजिश चल रही है। पूर्व में शहजाद को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। उसी मामले में फैसला करने को लेकर पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाया जा रहा था। आरोप है कि बृहस्पतिवार को शौकीन पक्ष के लोगों ने एक राय होकर शहजाद पक्ष के यहां पहुंचकर गोलियां बरसा दीं। हमले में शहजाद, सन्नवर, महरो, सलमान, ममरेज और वकार को गोली लग गई। सन्नवर की बहन महरो बृहस्पतिवार को ही गांव में पहुंची थी।
घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा, सीओ कुलदीप कुकरेती, थानाध्यक्ष झिंझाना तथा चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। वहीं, आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने दबिश दी, लेकिन कोई आरोपी हाथ नहीं लगा।