फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   FIR against 40, including 16 nominated

लक्ष्मीपुरा प्रकरण में 16 नामजद समेत 40 के खिलाफ रिपोर्ट

Sun, 01 Nov 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Sun, 01 Nov 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
चौसाना (ब्यूरो)। गांव लक्ष्मीपुरा में बृहस्पतिवार को दो जिला पंचायत प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हुई फायरिंग के मामले में 16 नामजद व 40 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। 
विज्ञापन

 
गांव लक्ष्मीपुरा में बृहस्पतिवार को वार्ड नंबर छह से जिला पंचायत प्रत्याशी ठाकुर कर्ण सिंह व सरदार पंजाब सिंह के समर्थकों के बीच चुनावी छींटाकशी को लेकर फायरिंग हुई थी, जिसमें ठाकुर कर्ण सिंह समर्थक पक्ष से करीब नौ लोग घायल हो गए थे। इस मामले में ठाकुर कर्ण सिंह ने पुलिस पर राजनीतिक दबाव में कार्रवाई न करने का आरोप लगाया और चौसाना चौकी पर धरना दिया। शुक्रवार को इस मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने टीकाराम की तहरीर पर दर्शन उर्फ ठूनी, कृपाल, वीर सिंह ,जसवंत सिंह, कमल सिंह, गुरुमुख सिंह, सहेंद्र सिंह, सर्वजीत सिंह, गेजा सिंह, साहब सिंह, परमदीप सिंह, नीरज सिंह,  महेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, बुद्धू, गुलाब सिंह को नामजद करते हुए 40 अज्ञात लोगोंं के खिलाफ फायरिंग करने आैर घर में घुसकर महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी प्रभारी केके सिंह ने बताया कि आलाधिकारियों के आदेश पर दोनों पक्षों का मेडिकल कराया गया था, लेकिन एक पक्ष ने तहरीर दी है, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है अब आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed