विवेक प्रेमी समेत 15 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में बजरंग दल कार्यकर्ता विवेक प्रेमी के नेतृत्व में बाइक पर जुलूस निकाला गया। जुलूस जब मोहल्ला राजोवाला में पहुंचा, तो लोगों ने जुलूस में शामिल बाइकों से बच्चों के चोटिल होने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। हालांकि जब तक लोग एकत्र होते, बाइक रैली निकल चुकी थी।
इसकी सूचना पुलिस को मिली तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं की तलाश करनी शुरू कर दी और हनुमान टीला पर उन्हें घेरकर पकड़ने की कोशिश की। जिससे हंगामा हो गया था। उस समय किसी तरह बजरंग दल कार्यकर्ता वहां से भाग निकले।
पुलिस ने विवेक प्रेमी समेत 20 लोगों पर मुचलका पाबंद की कार्रवाई की। अब इस मामले में पुलिस ने विवेक प्रेमी समेत 15 कार्यकर्ताओं पर धारा 144 के उल्लंघन की कार्रवाई की है। कोतवाली प्रभारी आरबी सिंह ने बताया कि विवेक प्रेमी समेत 15 पर धारा 188 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।