फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Find wedding accessories, the emancipated bride

शादी का सामान मिला, दूल्हे हुए बंधनमुक्त

Wed, 03 Feb 2016 12:13 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Wed, 03 Feb 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
शामली। कोतवाली क्षेत्र के गांव झाल में पिछले दो दिनों से बंधक बनाए गए दूल्हों को मांग पूरी होने के बाद छोड़ दिया गया। पंचायत की मौजूदगी में दूल्हों के परिजनों ने शादी में हुए खर्च का पैसा और सामान वापस कर दिया।
विज्ञापन


गांव झाल में रविवार को सहारनपुर के नानौता से दो सगी बहनों की बारात आई थी। जिसमें एक दूल्हे के किसी ओर से प्रेम प्रसंग का खुलासा होने पर परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से दूल्हों समेत पूरी बारात को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची को भी ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद पुलिस भी बिना कार्रवाई के वापस लौट गई थी। सोमवार को पंचायत के निर्णय के बाद बारातियों को जाने दिया गया, लेकिन दोनों दूल्हों, पिता और दो मामा को बंधक बनाकर रखा गया।
विज्ञापन


 पंचायत में इस बात पर सहमति बनी कि शादी में हुए खर्च और सामान को वापस दिया जाए। इसके लिए आरोपी पक्ष ने दो दिन का समय मांगा। मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे आरोपी पक्ष के लोग गांव झाल में पहुंचे। उन्होंने शादी में दिया सभी सामान वापस कर दिया और खर्च भी दे दिया। पंचायत के निर्णय के बाद दोनों दूल्हों, उनके पिता और दो रिश्तेदारों को छोड़ दिया गया। परिजनों ने रिश्ता भी तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed