{"_id":"57e6c4f64f1c1b3b5aa827f4","slug":"finance-company-on-charges-of-fraud-fiercely-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप, जमकर हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फाइनेंस कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप, जमकर हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sat, 24 Sep 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद। फाइनेंस कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाकर लोगों ने जमकर हंगामा किया। जिस पर पुलिस ने दो कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
जलालाबाद के नया बस स्टैंड पर एक फाइनेंस कंपनी के नाम से 14 सितंबर को कार्यालय खोलकर उसमें बाकायदा बेरोजगार युवकों को नौकरी के लिए बुलाया गया एवं फार्म भरवाकर सहारनपुर में एक होटल में उनका साक्षात्कार कर 15 से 20 युवाओं को रखा गया। जिन्हें कंपनी द्वारा क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार के लिए बहुत कम ब्याज पर लोन देने के लिए लगाया गया एवं उसके लिए इन युवाओं को क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में रजिस्ट्रेशन फार्म भरवाकर 500 रुपयेे की राशि जमा कराई गई एवं फार्म भरने के 15 दिन के भीतर लोन राशि दिए जाने का भरोसा दिया गया था।
परंतु क्षेत्र के ग्राम अंबेहटा याकूबपुर के पूर्व प्रधान ओमप्रकाश को गांव के ही कंपनी में लगे कुछ युवाओं में कंपनी के विषय में शक जाहिर किया गया जिसके बाद पूर्व प्रधान ने कंपनी द्वारा बताए गए गाजियाबाद के पते पर सच्चाई जानने के लिए कुछ लोगों को भेजा, परंतु उक्त पते पर कंपनी का कोई कार्यालय नहीं मिला।
विज्ञापन
उन्होंने शनिवार की सुबह अपने गांव के कंपनी में कार्य कर रहे युवकों के माध्यम से कंपनी के मैनेजर संदीप शर्मा व अभिषेक शर्मा को बुलाया इस बीच कार्यालय पर दर्जनों महिलाएं भी पहुंच गईं।
जिन्होंने लोन के लिए फार्म भरे थे हंगामा होने पर कंपनी के फ्राड की जानकारी पूर्व प्रधान ओमप्रकाश ने थानाध्यक्ष थानाभवन साहब सिंह को दी जिस पर वह मौके पर पहुंचे एवं कंपनी के दोनों कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शिकायत के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है एवं पूछताछ की जा रही है अभी कंपनी की ओर से कोई स्पष्टीकरण व साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया है।