{"_id":"581397ec4f1c1bac52bc3f1d","slug":"finally-picked-four-rogue-several-incidents-kbulin","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार बदमाश दबोचे, कई घटनाएं कबूलीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार बदमाश दबोचे, कई घटनाएं कबूलीं
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Fri, 28 Oct 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस नेे मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को पकड़ है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए दो बदमाशों पर 12-12 हजार का इनाम घोषित है। साथ ही कई लूट की घटनाओं को भी कबूल किया गया है।
एसपी डॉ. अजयपाल के आदेश पर बृहस्पतिवार शाम कोतवाली शामली पुलिस और स्वाट (स्पेशल वीपन एंड टैक्टिक्स टीम) ने संयुक्त रूप से लिलौन मैली रोड पर चेकिंग की। इस दौरान पुलिस की चार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस फायरिंग की और भागने का प्रयास किया। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर चारों को पकड़ लिया।
पकड़े गए बदमाशों के नाम अभिषेक उर्फ मोनू पुत्र महक सिंह निवासी ग्राम झाल शामली, अक्षय पुत्र ओमपाल निवासी किवाना कांधला शामली, सचिन पुत्र अरुण निवासी आवास विकास कालोनी कस्बा थाना बड़ौत, जनपद बागपत और दीपक पुत्र रामधन निवासी रेलपार शामली हैं। इनके पास से एक पिस्टल .32 बोर, एक खोखा, एक जिंदा कारतूस, दो तमंचे 315 बोर, 10 कारतूस, एक चाकू, दो बाइक बरामद कर ली। पुलिस के अनुसार चारों के खिलाफ लूट, हत्या जानलेवा हमले सहित कई मुकदमे हैं।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि किवाना में बिल्लू नामक व्यक्ति को जान से मारने की नियत से गोली मारकर घायल कर दिया था। इसके अलावा अभियुक्त अभिषेक ने अपने विपक्षी पुष्पेंद्र निवासी हसनपुर पर अपने साथियों के साथ ग्राम हसनपुर में फायरिंग की थी, जिसमें कई घायल हो गए थे। इसके अलावा कांधला-बुढ़ाना मार्ग पर प्राईवेट एकेडमी स्कूल के सामने स्कूल की बस पर इन्हीं बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर स्कूल संचालिका-प्रधानाचार्य से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।
एसपी ने बताया कि अभियुक्त अक्षय गांव किवाना में अपने विपक्षी अमित व तेजा की भूमिया पर दीपावली के दिन हत्या करना चाहता है तथा अभिषेक अपने विपक्षी जीनू निवासी भौराकलां को मारना चाहता है। इसलिए इन दोनों ने एक संगठित गिरोह तैयार किया था।
अभिषेक और अक्षय पर था इनाम ः एसपी ने बताया कि विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे अभिषेक और अक्षय पर पर बारह हजार का इनाम था। जिनकी पुलिस तलाश कर रही थी।