{"_id":"57ed6fb24f1c1bdc76574498","slug":"farzi-tarike-se-karaya-anumodan","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी तरीके से करा लिया बीटीसी कोर्स का अनुमोदन ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी तरीके से करा लिया बीटीसी कोर्स का अनुमोदन
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Fri, 30 Sep 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
Fraud
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली (ब्यूरो )। झिंझाना क्षेत्र के एक कॉलेज प्रबंधन ने एक शिक्षक के शैक्षिक कागजात प्रयोग करके बीटीसी कोर्स के लिए अनुमोदन करा लिया। शिक्षक को जब इसका पता चला तो उसने आपत्ति जाहिर की । आरोप है कि अब प्रबंधन उसको धमकी दे रहा है।
योगेश कुमार पुत्र घसीटू निवासी गांव मीमला कांधला ने एसपी शामली को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह एमए, एमएड, एमफिल डिग्री धारक हैं। आरोप है कि उनके इन शैक्षिक कागजों को झिंझाना क्षेत्र के एक कॉलेज प्रबंधन ने कूटरचित अंदाज में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मुजफ्फरनगर, एनसीटई जयपुर, एससीईआरटी लखनऊ को दिखाकर 25 फरवरी 2016 को निदेशक राज्य शैक्षिक अनुसंधान व डायट प्राचार्य से उसकी बिना जानकारी के बीटीसी कोर्स का अनुमोदन करा लिया।
पीड़ित ने इस मामले में शिकायत की आज तक उसे इस बात का पता चला तो डीएम तथा अन्य जगह शिकायत की गई। आरोप है कि अब कॉलेज प्रबंधन शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने मामले में एसपी से सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।