फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   family socked after accident news

हादसे की सूचना मिलते ही कुड़ाना में मातम

Fri, 08 Jul 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Fri, 08 Jul 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
family socked after accident news
हादसे मे क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
शामली में मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र में हुए हादसे में कुड़ाना निवासी सजन सिंह तथा कांधला क्षेत्र के मतनावली गांव निवासी बोलेरो चालक की मौत हो गई। यह सूचना जब कुड़ाना गांव पहुंची, तो मातम पसर गया।
विज्ञापन

दरअसल, मंगलवार की शाम गांव कुड़ाना निवासी सजन सिंह (59) पुत्र नाहर सिंह, सुभाष कौर पत्नी रोशन सिंह, कविता पत्नी संजीव सिंह, उसका बेटा गौरव, बेटी स्वाति और काजल तथा सजन सिंह की बेटी शिखा बोलेरो से हरिद्वार गए थे। वहां से इन्हें हरियाणा जाना था।
विज्ञापन

बुधवार देर रात करीब ढाई बजे बुढ़ाना थाना क्षेत्र में बायवाला चेकपोस्ट के पास हादसा हुआ, जिसमें सजन सिंह तथा बोलेरो चालक की मौत हो गई।
बृहस्पतिवार सुबह यह सूचना कुड़ाना गांव पहुंची, तो सजन सिंह के परिवार में मातम पसर गया। वहीं, हादसे में घायल लोगों के परिजन भी बेचैन हो गए। इसके बाद परिवार के लोग घायलों का हाल जानने के लिए मुजफ्फरनगर गए, तो वहां से मालूम चला कि घायलों को मेरठ भेज दिया गया है। इसके बाद परिवार के लोग मेरठ रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 सजन को खींचकर ले गई मौत
मंगलवार को जब उक्त परिवार हरिद्वार जा रहा था, तो सजन सिंह को भी साथ ले जाने की बात हुई। सजन ने कहा कि मेरी तबीयत ठीक नहीं है, मैं तुम्हारे साथ नहीं जा सकता। इस पर लोगों ने कहा कि बुलेरो में सभी महिलाएं हैं, उनके साथ परिवार का पुरुष भी जाना चाहिए। इसके बाद सजन सिंह उनके साथ जाने को तैयार हो गए थे। उसे क्या पता था कि आगे ऐसा कुछ होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed