फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Family returning to safety trust

सुरक्षा के भरोसे पर लौटा परिवार

Tue, 05 Jun 2018 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Tue, 05 Jun 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
Family returning to safety trust
झिंगांव केरटू में महिला से वार्ता करते सीओ। - फोटो : अमर उजाला
शामली के झिंझाना के गांव केरटू से पलायन करके गई महिला अपने परिवार सहित मंगलवार को घर लौट आई। महिला ने कहा कि दूसरे समुदाय का परिवार उसके साथ मारपीट करता था, लेकिन पुलिस सुनवाई नहीं कर रही थी। इसी कारण वह अपने परिवार सहित चली गई थी। अब पुलिस ने कार्रवाई और सुरक्षा का भरोसा दिया है, जिस कारण वह अपने घर लौट आई है।
विज्ञापन
रविवार शाम गांव केरटू निवासी महिला रेखा अपने पति सतपाल और बच्चों के साथ चली गई थी। साथ ही मकान पर बिकाऊ है लिख दिया था। महिला ने आरोप लगाया था कि पड़ोसी नदीम और उसकी पत्नी हिना हैंडपंप से पानी भरने को लेकर अक्सर विवाद करती थीं और मारपीट करती थीं। कई बार उसके साथ मारपीट की गई। महिला का कहना था कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी, जिस कारण वह अपने परिवार सहित करनाल अपने मायके चली गई थी। मंगलवार को घर लौटने पर महिला रेखा ने कहा कि अब पुलिस उसके साथ है, उसे सहयोग का आश्वासन दिया गया है। इसलिए वापस अपने घर आ गई। उधर, इसी दौरान सीओ कैराना राजेश तिवारी और थानाध्यक्ष झिंझाना एमएस गिल भी गांव केरटू पहुंचे और महिला से घटना के संबंध में काफी देर वार्ता की।
विज्ञापन
महिला को आश्वासन दिया कि यदि तुम्हारे साथ कोई मारपीट करता है, तो आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पूर्व में हुई घटना के संबंध में भी कार्रवाई करने का भरोसा दिया। सीओ राजेश तिवारी ने बताया कि महिला अपनी मर्जी से अपने मायके करनाल चली गई थी। उसके साथ मारपीट करने वाले परिवार के खिलाफ पूर्व में जो एफआईआर दर्ज हुई थीं, उनमें चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि महिला ने पलायन नहीं किया, बल्कि बगैर किसी दबाव में अपनी मर्जी से मायके चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed