फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   During the check-in

चेकिंग के दौरान पुलिस से उलझे बाइक सवार

Wed, 02 Aug 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 02 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
During the check-in
checking - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर दुपहिया वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान चालान काटने को लेकर पुलिस व बाइक सवारों के बीच नोकझोंक भी हुई।  
विज्ञापन


बुधवार को शामली कोतवाली पुलिस, आदर्श मंडी व अन्य थानों की पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। शहर के शिव चौक, हनुमान रोड, फव्वारा चौक, अजंता चौक, विजय चौक आदि स्थानों पर वाहन चेकिंग कराई गई।
विज्ञापन


इसी दौरान वीवी इंटर कॉलेज रोड पर पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार दो युवकों को रोका और हेलमेट न होने पर चालान करने लगे। इस पर युवक ने कहा कि कानून का पालन मनमाने ढंग से क्यों करते हो, क  िसी को छोड़ रहे हो किसी को जाने देते हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियम सभी के लिए    बराबर होने चाहिए। इस पर पुलिसकर्मियों से उसकी कहासुनी भी हो गई। बाद में युवक वहां से चला गया। उधर, आदर्श मंडी थाना पुलिस ने एसटी तिराहा, टिटौली पुलिस चौकी और सिक्का चौकी पर वाहन चेकिंग कराई। 


चेकिंग अभियान में 30 बाइकों के चालान काटे तथा जुर्माना   वसूल किया गया। चेकिंग    अभियान से यातायात नियम तोड़ने वाले दुपहिया वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed