फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dungeon

दिनदहाड़े बैंक में घुसे बदमाश

Thu, 08 Jun 2017 12:03 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 08 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Dungeon
loot - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन। दिनदहाड़े बुधवार को हथियारबंद बदमाशों ने थानाभवन में बंधन  बैंक की शाखा पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने बैंक का     लॉकर तोड़ दिया। लॉकर में कैश नहीं मिलने पर बदमाशों ने      शाखा में महिला कर्मचारी को हथियारों के बल पर आतंकित करके उसके बैग में रखे पांच   हजार रुपये की नगदी और सामान लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन


कस्बा थानाभवन के मोहल्ला रोगनगरान में महाराजा अग्रसेन मार्ग पर बंधन बैंक की डोर स्टेप   सर्विस सेंटर ब्रांच है। बुधवार दोपहर 1,15 बजे तीन बदमाश बाजार में बाइक खड़ी करके संकरी गली से होते हुए बैंक शाखा में पहुंचे।
विज्ञापन


वहां महिला कर्मचारी   सोनम मौजूद थीं। बदमाशों ने महिला कर्मी को गन प्वाइंट पर लेकर कैश की मांग करते हुए    बैंक में लगे लॉकरों की चाबियां मांगी। महिला कर्मी ने बदमाशों   को बताया कि अभी बैंक में कैश नहीं है। बैंक मैनेजर मनोरंजन मंडल और सीनियर क्लर्क प्रवेश कुमार कैश लेने मुख्य शाखा शामली गए हैं। बदमाशों ने महिला कर्मी से एक लॉकर की चाबी लेकर तलाशी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही अन्य लॉकर का     ताला तोड़कर उनकी भी तलाशी ली। इसके बाद बदमाश सोनम     के बैग में रखे करीब 5000 रुपये भी लूट लिए। बदमाशों ने     महिला कर्मी से उसका मोबाइल फोन लेकर स्विच आफ कर दिया। बैंक की जाली का गेट बाहर से बंद करने के बाद बाजार में खड़ी बाइक से फरार हो गए। 
बदमाशों के जाने के बाद    जाली का गेट खोल बाहर आई महिला कर्मचारी ने बाजार में पहुंचकर शोर मचाया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

बैंक पर लगा सीसीटीवी बंद मिला 
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि बैंक पर लगा सीसीटीवी   बंद है। बैंक पर कोई गार्ड भी नहीं रखा गया था और न ही सायरन लगा मिला। महिला कर्मी ने पुलिस को बताया कि सुबह से दोपहर 12 बजे तक सभी कर्मचारी ग्रामीण अंचलों से किस्तों के रूप में पैसा वसूल करते हैं।  

इसके बाद वसूली गई धनराशि को 12 बजे के बाद शाखा में जमा कराते     हैं। उधर, दिनदहाडे़ बैंक शाखा में लूटपाट की सूचना पर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजयपाल शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण   करने के बाद उन्होंने सीओ थानाभवन तथा थानाध्यक्ष को मामले की जांच    के निर्देश दिए। सीओ सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि अभी तहरीर       नहीं मिली है। बैंक शाखा पर सीसीटीवी बंद मिला है। आसपास लगे    सीसीटीवी से बदमाशों का पता लगाया जाएगा। 

बैंक शाखा में दो हजार खाते 
शामली।  बैंक शाखा मैनेजर मनोरंजन मंडल और सीनियर क्लर्क प्रवेश कुमार ने सीओ सुनील कुमार त्यागी को बताया कि बैंक में पांच कर्मचारी हैं, जो दोपहर 12 बजे तक कैश कलेक्शन करके शाखा पर पहुंच जाते हैं।
इसके बाद एकत्र हुई धनराशि को ऋण के रूप में ग्राहकों को वितरित किया जाता है। बैंक में लगभग 2000 खाता  धारक हैं, जिनसे लेनदेन किया जाता है। बैंक में लगभग ढाई से तीन     लाख रुपये कैश रहता है। 

शामली । बंधन बैंक में पहले भी लूटपाट हो चुकी है। शामली कोतवाली क्षेत्र के       गांव बलवा में, दिल्ली रोड पर तथा ब्लाक रोड पर बदमाशों ने लूटपाट की थी। इसके अलावा कैराना बैंक शाखा पर भी बदमाश लूटपाट कर चुके हैं।    शामली के ब्लाक रोड स्थित बैंक में बदमाशों ने 29 मार्च को वारदात        को अंजाम दिया था। बदमाशों ने कर्मी से 60 हजार रुपये लूटे थे।         बलवा के साथ स्थित बैंक शाखा से 40 हजार रुपये लूटे थे। कैराना में     कर्मी से 80 रुपये लूटे थे। बैंक में लूटपाट की बढ़ती घटनाओं से पुलिस प्रशासन में हड़कंप का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed