दुजाना गैंग के शूटरों की पेशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व में मुकीम गैंग के बदमाश डॉ. इसरार की फरारी के बाद पुलिस पेशी पर आने वाले बदमाशों को लेकर अलर्ट है। यही कारण रहा कि सोमवार को दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद अनिल दुजाना गिरोह के कुख्यात शार्प शूटर सुंदर और कृष्ण को बंदी रक्षक गाड़ी से कड़ी सुरक्षा के बीच पूर्वाह्न 11 बजे कैराना कोर्ट परिसर लाया गया। इस दौरान गेट पर दो एसआई और कांस्टेबल आने जाने वालों की सघन तलाशी ले रहे थे।
इस दौरान कोतवाली प्रभारी एमएस गिल ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभाली और पुलिस व पीएसी केे साथ हर ओर निगरानी रखी। दोपहर ठीक 12 बजे झिंझाना में पिछले साल हुई लूट के मामले में दोनों बदमाशों को सिविल जज जूनियर डिविजन की अदालत में पेश किया गया।