फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   District panchayat members escaped in search of murder

हत्यारोपी जिला पंचायत सदस्यों की तलाश में दबिश

Wed, 03 Feb 2016 12:17 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Wed, 03 Feb 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
District panchayat members escaped in search of murder
शामली। बाबरी में बीडीसी की हत्या में नामजद किए गए दो आरोपियों को पुलिस ने रात में ही गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को बाबरी थाने में न रखकर कहीं ओर रखा गया है। मंगलवार को पुलिस ने फरार जिला पंचायत सदस्यों की तलाश में दबिश दी।
विज्ञापन


बाबरी के दलित बीडीसी सोनू की हत्या का आरोप लगाते हुए जिला पंचायत सदस्य शेर सिंह राणा, अनिल टीनू, सुधीर चौधरी, बबलू व वेदव्यास के खिलाफ तहरीर दी थी। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। सोनू का शव मिलने के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने जाम लगाया था। बाद में पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने रात में ही बबलू व वेदव्यास निवासी बाबरी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


मंगलवार को पंचायत के बाद पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य अनिल टीनू के घर दबिश दी, लेकिन कोई नहीं मिल सका। इसके अलावा पुलिस शेरसिंह राणा के घर भी कई बार दबिश दे चुकी है। एसओ बाबरी यूसुफ खान ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed