फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Disparando a la policía

पुलिसकर्मियों पर की फायरिंग

Tue, 04 Apr 2017 12:02 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 04 Apr 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Disparando a la policía
क्राइम - फोटो : demo
शामली। पशुओं का कटान कर रहे तस्करों को रोका तो उन्होंने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी। अपना बचाव करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को मौके पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। मौके से कई कटड़े मुक्त कराए है। मामले में पशु क्रूरता अधिनियम तथा फायरिंग के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन


रविवार की रात कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की ईदगाह के पास एक स्थान पर पशुओं का कटान करने की तैयारी चल रही है। कोतवाली पुलिस ने देर रात ही मौके पर छापा मार दिया। 
विज्ञापन


पुलिस को देखकर वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान पशुओं का कटान करने वाले दो लोगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह जान बचाई। हालांकि इस मामले में एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे नवाब पहलवान को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा तथा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने मौके से पर कई कटडे़  मुक्त कराए है। मामले में आरोपियों के खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमला तथा पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी नवाब पहलवान का चालान कर दिया गया है। 
कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि अवैध रूप से पशुुओं का कटान नहीं होने दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed