फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dehradun you go, I will come later

तुम देहरादून जाओ, मैं बाद में आता हूं

Wed, 30 Nov 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 30 Nov 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Dehradun you go, I will come later
Terrorist - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। नाभा जेल से आतंकियों को फरार कराने के बाद पलविंदर उर्फ पिंदा और प्रेमा ने कैथल नाके के पास खालसा लिबरेशन फ्रंट के चीफ हरमिंदर उर्फ मिंटू को उतार  दिया था। जबकि प्रेमा फार्च्यूनर में पानीपत तक पलविंदर के  साथ आया।
विज्ञापन


वहां आकर उसने पलविंदर से कह दिया कि तुम देहरादून जाओ, मुझे कुछ काम है, बाद में आ जाऊंगा। इस पर पलविंदर अकेला ही देहरादून की ओर निकल गया था और कैराना पहुंचने पर पकड़ा गया। 
विज्ञापन


दरअसल, मार्च में नाभा जेल से फरार होने के बाद से पलविंदर देहरादून में सहस्त्रधारा रोड पर आईटी पार्क के पास कालोनी में रहता था। प्रेमा भी उसके साथ रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार सुबह नाभा जेल ब्रेक कर प्रेमा के साथियों और खालसा लिबरेशन फ्रंट के चीफ हरमिंदर उर्फ मिंटू को फरार कराने के बाद चार कारों से कैथल की ओर पहुंचे थे। कैथल नाके के पहले ही हरमिंदर को गाड़ी से उतार दिया गया था, जबकि प्रेमा पलविंदर के साथ फार्च्यूनर में पानीपत तक आया।

 पुलिस पूछताछ में पलविंदर ने बताया कि पानीपत पहुंचने पर प्रेमा ने उससे कह दिया कि गाड़ी में रखे हथियारों को देहरादून ले जाकर ठिकाने लगा देना। मुझे कुछ जरूरी काम है, बाद में आ जाऊंगा। 

उधर, शाम करीब साढे़ पांच बजे जब पलविंदर कैराना में पहुंचा, तो चेकिंग के दौरान उसे दबोच लिया गया। यदि प्रेमा पानीपत में नहीं उतरता, तो वह भी पलविंदर के साथ ही गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंच जाता। माना जा रहा है कि पानीपत में कार से उतरकर प्रेमा ने अपने शातिर दिमाग का इस्तेमाल किया और  खुद को बचाकर निकल गया।

क्योंकि फार्च्यूनर में लूटी गई एसएलआर और बंदूकों  के साथ भारी संख्या में कारतूस और वायरलेस सेट (वॉकी-टॉकी) भी रखी हुई थीं। जिस कारण कहीं पर भी चेकिंग के दौरान फार्च्यूनर पकड़े जाने की आशंका शायद प्रेमा को हो चुकी थी। हो सकता है कि प्रेमा हरियाणा अथवा बॉर्डर के किसी  इलाके में छिपा बैठा हो।

दवा का काम कर गई कैराना में जाम की बीमारी 
शामली। कैराना-मुजफ्फरनगर बस अड्डे पर लगने वाले जाम की बीमारी दवा का काम कर गई। जाम में फंसते ही पिंदा के चेहरे की हवाइयां उड़ गईं। पुलिस कर्मियों को देखते ही वह कार से उतरकर भागने लगा।

पलविंदर की इस हरकत से सिपाही उसके पीछे दौड़ लिए और उसे दबोच कर हौसले की इबारत लिख दी। कैराना में पकड़े गए नाभा जेल ब्रेक के मास्टर माइंड पलविंदर उर्फ पिंदा की गिरफ्तारी की स्टोरी में नई बातें सामने आ रही हैं। हरियाणा से आने के बाद पहला कस्बा पानीपत-खटीमा मार्ग कैराना पड़ता है, लेकिन यहां जाम की भयंकर समस्या है।

रविवार शाम यही जाम शातिर पलविंद उर्फ पिंदा के लिए मुसीबत बन गया। पलविंदर हरियाणा से यूपी में प्रवेश कर बेखौफ कार को दौड़ाता जा रहा था। गाड़ी की स्पीड अधिक होने और रास्तों की जानकारी नहीं होने के कारण वह सीधा कैराना में  एंट्री कर गया।


प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पलविंदर की गाड़ी थाने के सामने पहुंची तो  वहां जाम लगा हुआ था और थाने के पास दो सिपाही दिपांशु और शमशाद   खड़े हुए थे। पलविंदर की गाड़ी जाम में फंस गई और पुलिस को देखते  ही उसके चेहरे की हवाइयां उड़ गईं। सिपाहियों को अपनी ओर आता देख    उसने बैग उनके ऊपर फेंका और कार से उतरकर भागने लगा। जिसके    बाद हरकत में आए सिपाहियों ने उसको पकड़ने के लिए दौड़ लगा दी और कड़ी मशक्क्त के बाद उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed