{"_id":"57ed6bfb4f1c1bdc76574429","slug":"danga-pidit-ke-yahan-dakaiti","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगा पीड़ित परिवार के घर डकैती ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंगा पीड़ित परिवार के घर डकैती
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Fri, 30 Sep 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
कैराना में डकैती के बाद घर में िबखरा पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के कैराना में नकाबपोश डेढ़ दर्जन बदमाशों ने कस्बे की सुंदरनगर कालोनी में दंगा पीड़ित शरणार्थी परिवार के मकान में डकैती डालकर सनसनी फैला दी। 65 हजार की नकदी और करीब 3 लाख के सोने जेवर लूटकर बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
2013 के मुजफ्फरनगर सांप्रदायिक दंगों के बाद गांव बहावड़ी निवासी अब्दुल रहमान अपने परिवार सहित कस्बा कैराना की सुंदरनगर कालोनी में मकान लेकर रहने लगा था। बुधवार देर रात अब्दुल रहमान, उनकी पत्नी और पुत्रवधू छत पर सोए थे, जबकि परिवार के अन्य लोग कमरे में सोए हुए थे। रात करीब दो बजे डेढ़ दर्जन नकाबपोश बदमाश मकान की दीवार पर सीढ़ी लगाकर छत पर पहुंच गए।
बदमाशों ने अब्दुल रहमान व अन्य परिजनों को गन प्वाइंट पर लेकर मकान में नीचे ले आए। इसके बाद परिवार के सभी लोगों को एक कमरे में बंधक बना लिया। अब्दुल रहमान के दोनों हाथ पीछे कपडे़ से बांध दिए। इसके बाद बदमाशों ने अलमारी की चाबियां लेकर वहां रखे 65 हजार रुपये और तीन लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवर, गैस सिलेंडर और कीमती कपडे़ लूट लिए।
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। बदमाशों के जाने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कैराना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। अब्दुल रहमान ने कोतवाली में मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी एपी भारद्वाज ने बताया कि घटना रात दो बजे की है जबकि उन्हें सवेरे सूचना दी गई।