फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dad killed the father

पिता को मारा चाकू

Tue, 04 Apr 2017 12:00 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 04 Apr 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Dad killed the father
प्रतीकात्मक तस्वीर
 कांधला। नशे के आदी हो चुके पुत्र को पिता ने शराब पीने से रोका तो उसने चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से घायल हुए पिता की आवाज सुनकर मां उसे बचाने आई तो युवक ने उसे भी घायल कर दिया। घायल दंपति को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव सल्फा निवासी अवधेश शराब पीने का आदी है। रविवार शाम उसने जमकर शराब पी और नशे में धुत होकर अपने घर पहुंच गया। अवधेश को शराब के नशे में देखकर पिता ब्रह्मपाल ने ऐसा न करने की हिदायत दी। इस पर बेटा आपा खो बैठा और पिता को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान युवक ने चाकू उठाया और पिता पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


चीखपुकार सुनकर मां बाला बीचबचाव कराने पहुंची तो युवक ने उसे भी चाकू मारकर घायल कर दिया। शोर शराबा होने पर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने घायल दंपति को सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया। पिता ने पुत्र के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान ने बताया कि पिता के द्वारा दी गई तहरीर देकर के आधार रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी अवधेश का चालान कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed