फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dabo 5000 prized punk in encounter

मुठभेड़ में दबोचा पांच हजार का इनामी बदमाश

Thu, 14 Sep 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 14 Sep 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
Dabo 5000 prized punk in encounter
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। पुलिस ने भूरा गांव के जंगल में मुठभेड़ के दौरान पांच हजार के इनामी बदमाश वासिल को दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से गोलियां चलीं।
विज्ञापन


पैर में गोली लगने से वासिल घायल हो गया। वहीं, एक सिपाही भी घायल हुआ है। पुलिस ने बताया कि वासिल डेढ़ साल पूर्व सहारनपुर पुलिस की कस्टडी से फरार वाजिद उर्फ काला का भाई है।  

बुधवार शाम करीब छह बजे बाबरी थानाध्यक्ष संदीप बालियान अपनी टीम के साथ कैराना क्षेत्र के गांव भूरा के पास दबिश डालने आए थे। इसी दौरान कैराना कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार भी भूरा गांव की ओर गश्त पर जा रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो बदमाश बाइक को छोड़कर गन्ने के खेत में घुस गए। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसको पुलिस ने दबोच लिया। जबकि उसका साथी फरार हो गया। बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में कांस्टेबल अमित भी घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने घायल कांस्टेबल और बदमाश को सीएचसी पहुंचाया।  


एसपी भी कैराना कोतवाली    पहुंचे और जानकारी ली। अस्पताल से डाक्टरों ने घायल बदमाश को रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि   पकड़ा गया वासिल कैराना क्षेत्र के गांव जंधेडी का रहने वाला है।     उस पर पांच हजार रुपये इनाम घोषित है। वासिल के खिलाफ     लूट, डकैती और रंगदारी के कई मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ के दौरान मौके से एक पिस्टल, बाइक तथा कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed