फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Crooks looted trucks loded with plastic

बदमाशों ने प्लास्टिक के दाने लदा ट्रक लूटा

Fri, 15 Dec 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Fri, 15 Dec 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Crooks looted trucks loded with plastic
demo - फोटो : demo
शामली के बाबरी थानाक्षेत्र में तीन दिन पूर्व 16 लाख रुपये के प्लास्टिक दाने से लदे ट्रक को स्विफ्ट कार सवार पांच बदमाशों द्वारा लूटने का मामला सामने आया है। दो दिन तक बदमाशों ने चालक और परिचालक को बंधक बनाकर रखा। बृहस्पतिवार की रात बदमाश दोनों को हरियाणा के सनौली में फेंक फरार हो गए। शुक्रवार को थाने में पहुंचे पीड़ितों ने पुलिस को सारी बात बताई तो बाबरी पुलिस ने घटनास्थल थाना तितावी क्षेत्र का होने की बात कहते हुए उनको टरका दिया।
विज्ञापन
उत्तराखंड के सितारगंज निवासी हनीफ पुत्र अकबर 12 दिसंबर को पानीपत की एक फैक्ट्री से प्लास्टिक दाना ट्रक में लेकर उत्तराखंड के चला था। उसी रात 11 बजे जब वह बाबरी थानाक्षेत्र के चंदपुरा बाग के पास पहुंचा तो स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए ट्रक रुकवा लिया। कार से उतर पांच सशस्त्र बदमाशों में से चार पिस्टल दिखाते हुए ट्रक में सवार हो गए और चालक और हेल्पर तौफीक को बंधक बनाकर उन्होंने ट्रक के केबिन में डाल दिया। एक बदमाश चालक की सीट पर बैठ गया जबकि अन्य तीन बदमाशों ने चालक-हेल्पर को आतंकित करके रखा। इसके बाद बदमाशों ने दोनों को दो दिन तक बंधक बनाए रखा। इसके बाद बृहस्पतिवार की रात हरियाणा के सनौली में फेंककर फरार हो गए। शुक्रवार को चालक और हेल्पर बाबरी थाने पहुंचे और लूट की सूचना दी। सूचना पर बाबरी पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घटनास्थल तितावी थाने का बताते हुए पीड़ितों टरका कर थाने से चलता कर दिया। एसओ संदीप बालियान का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, घटनास्थल तितावी थानाक्षेत्र का कहना है। इसलिए पीड़ितों को तितावी थाने में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed