{"_id":"56eeef4c4f1c1b0942f150da","slug":"cricket-fans-in-radaspuri-stone","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैदासपुरी में क्रिकेट प्रेमियों पर पथराव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रैदासपुरी में क्रिकेट प्रेमियों पर पथराव
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Mon, 21 Mar 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Cricket fans in Radaspuri stone
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली के गढ़ीपुख्ता में क्रिकेट मैच में भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद जश्न मना रहे क्रिकेट प्रेमियों पर शरारती तत्वों ने पथराव कर माहौल को खराब करने की कोशिश की।
शनिवार की रात करीब 11 बजे मोहल्ला रैदासपुरी में क्रिकेट प्रेमी मैच जीतने का जश्न मना रहे थे। इसी दौरान किसी ने वहां पर पथराव कर दिया, जिससे अफरातफरी मच गई। पथराव होने की सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने मौके पहुंचकर मोहल्ले का जायजा लिया। घटनास्थल पर कमलनाथ, सोनू, गुलाब, राहुल, धर्मवीर आदि ने पुलिस को बताया कि वह मैच जीतने के बाद आतिशबाजी कर रहे थे। इस बीच दूसरे मोहल्ले की ओर से पथराव शुरू हो गया। इस घटना से माहौल तनावपूर्ण बन गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों से बात की और मामला शांत कराया।
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता एसओ अमरदीप लाल ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। वहां के मौजिज्ज लोगों से बात कर मामला निपटा दिया था। कुछ लोग बिना वजह मामले को तूल देने की कोशिश कर रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।