फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Conflict between two parties on the controversy over opening gate

गली में गेट खोलने के विवाद पर दो पक्षों में संघर्ष

Sun, 11 Jun 2017 12:01 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 11 Jun 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Conflict between two parties on the controversy over opening gate
fight - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली/ बाबरी। बाबरी थाना क्षेत्र के गांव भाज्जू में मकान की दीवार तोड़कर गली की तरफ गेट लगाने के विवाद पर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले।
विज्ञापन


फायरिंग भी की गई। इसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बनी है। एक पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसपी ने भी गांव पहुंच कर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


गांव भाज्जू निवासी बूना कश्यप और कुलवंत पक्ष के बीच काफी समय से गली में गेट खोलने को लेकर विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। बूना कश्यप परिवार के लोग गली में गेट खोलना चाहते हैं, जबकि कुलवंत पक्ष इसका विरोध कर रहा है। दो दिन पूर्व भी इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया था, जिसके बाद एक पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, शुक्रवार रात भी इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में गाली गलौज के बाद टकराव हो गया। दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे और धारदार हथियार लेकर आमने सामने आ गए और जमकर संघर्ष हुआ। संघर्ष के दौरान अनिल, सीमा, प्रमोद, मोनू, लक्ष्मण, सुरेंद्र आदि घायल हो गए। सूचना पर बाबरी थाना पुलिस के साथ पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा भी गांव में पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को शामली सीएचसी भिजवाया। 

वहां से घायल तीन लोगों को गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया गया है। शनिवार को कुलवंत पक्ष से नीटू ने तहरीर देकर विकास उर्फ विक्की, राहुल पुत्रगण रामनिवास, रामनिवास पुत्र जय सिंह, दीपक पुत्र शिवकुमार, अमरीश पुत्र पूरन, बूना पुत्र अमर सिंह, देवेंद्र एवं बिजेंद्र पुत्रगण अमर सिंह, मोहित एवं रोहित पुत्रगण बिजेंद्र आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि बूना पक्ष के लोगों ने उनके घर में घुसकर हमला किया। 


घर में रखा सामान तोड़फोड़ दिया और महिलाओं को पीटकर कपड़े भी फाड़ दिए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। 
थानाध्यक्ष समय सिंह का कहना है रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।       

एसपी कार्यालय पहुंचा कुलवंत पक्ष 
शामली। कुलवंत पक्ष के लोगों ने शनिवार की दोपहर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि आरोपी बूना कश्यप पक्ष जबरन गली की तरफ गेट लगाना चाहता है, जबकि मुख्य मार्ग की तरफ उनके मकान का गेट पहले से मौजूद है। आरोप है कि दो दिन पूर्व भी जबरदस्ती गेट लगाने की कोशिश की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed