{"_id":"57e02c364f1c1bf67ba82735","slug":"cloth-merchant-sought-extortion","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा व्यापारी से मांगी रंगदारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपड़ा व्यापारी से मांगी रंगदारी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Mon, 19 Sep 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
extortion
कांधला। एक कपड़ा व्यापारी से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारी ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।
बुढ़ाना कोतवाली के गांव राजपुर छाजपुर निवासी अब्दुल सत्तार की कस्बे की हिंदू इंटर कॉलेज मार्केट में कपड़े की दुकान है। सोमवार को वह दुकान पर कार्य कर रहा था। देर शाम उसके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई। पीड़ित के अनुसार कॉल करने वाले ने अपना नाम सोनू बताते हुए उससे पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। आरोपी ने रंगदारी की रकम न मिलने और पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी दी है।
व्यापारी ने मामले की सूचना आसपास के दुकानदारों को दी। सूचना पर पीड़ित व्यापारी के प्रतिष्ठान पर व्यापारी नेता और कस्बे के अन्य लोग भी जमा हो गए। इसके बाद व्यापारी इकट्ठा होकर थाने पहुंचे और एसओ को मामले की जानकारी दी। व्यापारी ने थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ अनुराधा सिंघल का कहना है कि व्यापारी की तहरीर मिली है, फोन करके रंगदारी मांगने वाले की तलाश की जा रही है।