फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Close schools are overflowing in jam

बंद विद्यालय में छलकते हैं जाम

Wed, 28 Sep 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 28 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Close schools are overflowing in jam
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शहर की कॉलोनी लाजपतराय नगर में पिछले तीन वर्ष से बंद पड़ा प्राथमिक विद्यालय नंबर पांच और 12 कॉलोनी वासियों का सिर दर्द बन गया है। स्कूल बंद होने के कारण रात में असामाजिक तत्व वहां जाम झलकाते हैं। जिसके कारण कॉलोनी वासियों की नींद हराम हो गई है। 
विज्ञापन


लाजपतराय नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर 5 व 12 लगभग तीन वर्ष पूर्व छत की हालत खस्ता होने के कारण बंद कर दिया गया था। जिसके बाद वहां पंजीकृत बच्चों व अध्यापकों को मोहल्ला गुजरातियान स्थित जूनियर हाईस्कूल नंबर एक की बिल्डिंग में शिक्षण कार्य आरंभ कर दिया था। जिसके बाद स्कूल की मरम्मत न होने के कारण खंडर में तब्दील हो गया।
विज्ञापन


जिस पर अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। लगभग दो वर्ष पहले सीडीओ विनोद कुमार ने शहर के खस्ताहाल कई विद्यालयों का निरीक्षण किया था। जिसके बाद जल्द ही जल्द ही स्टीमेट बनाकर भेजने की बात की कहकर मरम्मत कराने के लिए कहा गया था। मगर आज तक कोई मरम्मत नहीं हो पाई। कॉलोनी वासियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से विद्यालय के अंदर रात में असामाजिक तत्व बैठकर शराब पीते हैं। जिसके कारण कॉलोनी वालों की नींद हराम हो गई। आठ से दस दिन पहले विद्यालय से सटे मकान में भी रात में कई आदमी घुस गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलोनी के श्यामलाल, मोनू, राजेंद्र, प्रद्युमन, श्यामलाल ने अधिकारियों से जल्द से जल्द विद्यालय की मरम्मत कराकर संचालित करने या वहां पर पार्क का निर्माण कराने की मांग की। उधर, बीएसए चंद्रशेखर ने बताया कि पूरे जनपद में 105 खस्ताहाल विद्यालयों का स्टीमेट भेजा जा चुका हैं। जल्द ही बंद पढे़ हुए विद्यालयों की मरम्मत कराकर शुरू कराएं जाएंगे।

स्कूल में जाम छलकाने के आरोपी चारों शिक्षक सस्पेंड 
शामली। झिंझाना क्षेत्र के गांव डेरा बिरालियान स्थित प्राथमिक विद्यालय में महफिल सजाकर शराब पीने और मांस खाकर अध्यापक आचरण के  विरुद्ध कृत्य करने के आरोपी चारों अध्यापकों को निलंबित कर       दिया गया है। 


गौरतलब है कि डेरा बिरालियान स्थित प्राथमिक विद्यालय में 21 सितंबर को शिक्षकों ने जमकर शराब पी और मांस का सेवन भी किया था। ग्रामीणों ने मौके की वीडियो रिकार्डिंग और फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए थे। इसके बाद ही मामले में आरोपी शिक्षकों के खिलाफ जांच बैठ गई थी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि मामले में खंड शिक्षा अधिकारी मनोज राय से जांच कराई गई थी। जांच रिपोर्ट आने पर प्राथमिक विद्यालय डेरा बिरालियान के सहायक अध्यापक बिलम सिंह और सहायक अध्यापक इरशाद, एनपीआरसी एवं प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय खेड़ी जुनारदार प्रेमप्रकाश तथा याहियापुर के प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक लखेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed