फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Chain looter from women's constable

महिला कांस्टेबल से चेन लूटी

Tue, 05 Jun 2018 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Tue, 05 Jun 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
Chain looter from women's constable
घटना की जानकारी लेने पहुंचे एएसपी और सीओ। - फोटो : अमर उजाला
शामली में अपनी सहेली के घर जा रही महिला कांस्टेबल से बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन लूट ली। वारदात एसपी ऑफिस के निकट यह वारदात हुई। इसकी सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर एएसपी, सीओ और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की।
विज्ञापन
महिला कांस्टेबल नीतू एसपी ऑफिस में तैनात है। मंगलवार को वह अपनी सहेली के यहां जा रही थी। मोहल्ला रेलपार में एक अस्पताल से कुछ दूरी पर पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसके गले में झपट्टा पर मारकर चेन तोड़ ली और मौके से फरार हो गए। महिला पुलिसकर्मी ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सकी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मात्र पांच सौ मीटर की दूरी हुई पर इस वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आदर्श मंडी थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा, सीओ एके सिंह मौके पर पहुंचे और बदमाश की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। उधर, वायरलेस पर महिला कांस्टेबल से चेन लूट की सूचना मिलने पर एएसपी श्लोक कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। महिला कांस्टेबल की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही पुलिस महिला कांस्टेबल के साथ हुई लूट के मामले में पुलिस मोहल्ला रेलपार में लगे सीसीटीवी कैमरों से जानकारी हासिल कर रही है। इसमें पुलिस को एक अस्पताल में सीसीटीवी कैमरा लगा मिला। उसकी जांच की, लेकिन मदद नहीं मिल सकी। इसके अलावा अन्य सीसीटीवी कैमरों को भी देखा जा रहा है। एएसपी का कहना है कि मामला घटना के खुलासे के लिए थाना पुलिस को निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed