{"_id":"609700596c2637c1083240d60693a44a","slug":"candidate-to-prevent-the-procession-fray-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशी का जुलूस रोकने पर बखेड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रत्याशी का जुलूस रोकने पर बखेड़ा
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Thu, 26 Nov 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। गांव भैंसानी इस्लामपुर में प्रधान पद के प्रत्याशी के जुलूस को रोकने पर बखेड़ा हो गया। इस दौरान फ्लैग मार्च कर रहे पुलिस पर भी प्रत्याशी समर्थकों ने पथराव कर दिया। बाद में पुलिस ने कार्रवाई कर प्रत्याशी समर्थकों पर लाठियां भांजी। पुलिस ने प्रत्याशी समर्थक समेत सात नामजद और 80 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
क्षेत्र के गांव भैंसानी इस्लामपुर में मंगलवार को देर शाम प्रधान पद का प्रत्याशी युनूस पुत्र इदरीश अपने समर्थकों के साथ जुलूस निकाल रहा था। इस दौरान उसके पीछे चल रहे समर्थक नारेबाजी कर रहे थे। जब उनका जुुलूस गांव में टंकी के निकट पहुंचा, तभी गांव में फ्लैग मार्च कर रहे पुलिस बल ने उन्हें नारेबाजी करने से रोक दिया।
पुलिस बल के नारेबाजी न करने और शांति पूर्वक जुलूस निकालने की हिदायत देने पर प्रत्याशी और उनके समर्थक बिफर गए। इसके बाद दोनों पक्षों में नोकझोंक हुई। जो देखते ही देखते झड़प में बदल गई।
विज्ञापन
इस दौरान प्रत्याशी और उसके समर्थकों ने पुलिस बल पर पथराव कर दिया। इससे स्थिति बिगड़ गई। स्थिति बेकाबू होती देख पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठियां भांजी।
थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने इस मामले में प्रत्याशी युनूस, रिजवान, लालू, जब्बार, सत्तार, फैय्याज, सलीम और 80 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने कहा प्रत्याशी के पास न तो जुलूस निकालने की कोई अनुमति नहीं थी। इन्होंने रोकने पर पुलिस पर पथराव किया। सभी आरोपी फरार हैैं।