फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bus crushes two youths, dies

बस ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौत

Wed, 21 Feb 2018 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Wed, 21 Feb 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
Bus crushes two youths, dies
शामली सीएचसी में युवकों की जांच करते चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला
शामली में मुजफ्फरनगर रूट पर चलने वाली प्राइवेट बस की चपेट में आकर दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और बस को कब्जे में ले लिया। हादसे के बाद बस सवार मौके से फरार हो गया। दो युवकों की मौत से कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के तितावी थानाक्षेत्र के गांव सोंहजनी जाटान निवासी प्रवीण पुत्र भंवर सिंह (27) अपने दोस्त दीपक पुत्र रामवीर (25) के साथ बुधवार की शाम शामली में आ रहा था। बताया जाता है कि जब उनकी बाइक बाबरी थानाक्षेत्र में पहुंची, तो मुजफ्फरनगर की ओर जा रही बस ने उनकी बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक बस के नीचे फंस गए। दोनों बाइक सहित काफी दूर तक घिसटते चले गए। हादसे में मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। बस सवार मौके से बस छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई और जाम लग गया। सूचना पर बाबरी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों के पास से मिले कागजातों के आधार पर उनकी शनाख्त हुई, जिसके बाद पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दे दी। सूचना पर कुछ ही देर में परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दो युवकों की मौत से गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। देर रात तक मामले में कोई तहरीर देने की तैयारी चल रही है। एसओ बाबरी पंकज गौतम के अनुसार दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। फिलहाल बस को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
काश... हेलमेट होता तो बच सकती थी जान पुलिस के मुताबिक दोनों बाइक चलाते समय दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। यदि बाइक सवार के सिर पर हेलमेट होता तो शायद उनकी जान बच सकती थी। पुलिस ने दोनों मौके से बाइक और बस को कब्जे में लेकर थाने में भिजवा दिया।
जाम खुलवाया हादसे के बाद पानीपत-खटीमा मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर थाना आदर्शमंडी और शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और मौके से बस और बाइक को हटवाया। बाद में कड़ी मशक्कत के बाद मुख्य मार्ग पर लगे जाम को खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed