फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Briefs Bniandhari miscreants havoc Brpia

कच्छा बनियानधारी बदमाशों ने बरपाया कहर

Tue, 02 Aug 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 02 Aug 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Briefs Bniandhari miscreants havoc Brpia
loot - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद। आधा दर्जन से ज्यादा हथियारबंद कच्छा-बनियानधारी बदमाशों ने सोमवार रात जमकर कहर बरपाया। बदमाशों ने पुजारी के परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट करने के साथ ही कई घरों में घुसकर हमला किया। जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच करने में लगी हुई है। क्षेत्रीय विधायक सुरेश राणा ने घटना पर नाराजगी जताते हुए पुलिस से बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की है। 
विज्ञापन


सोमवार रात करीब डेढ़ बजे बदमाशों ने दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे स्थित पैठ कॉलोनी में कई माह से झोपड़ी डालकर रह रहे बागड़िया फूल सिंह और भागमल के परिवार पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। परिवार की महिलाओं को बुरी तरह से पीटा गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। बदमाश गोली मारने की चेतावनी देते हुए वहां से भाग भागे। हमले में फूल सिंह, बाबू, बीरी, मल्लू घायल हो गए।
विज्ञापन


 इसके बाद बदमाशों ने पास ही स्थित हनुमान मंदिर में घुसकर वहां सो रहे पुजारी रमेश चंद के परिवार पर हमला किया। उनके परिवार को बंधक बनाकर 1500 रुपये नकदी और अन्य सामान लूट लिया। इसके बाद हनुमान मंदिर के सामने सड़क पार स्थित निर्दोष पाल पुत्र रामचंद्र के मकान में घुसकर परिवार को बंधक बनाकर लाठी-डंडो से पीटा और जमकर लूटपाट मचाई। बदमाशों ने निर्दोष और उसकी पत्नी रानी को गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसकी बूढ़ी मां शकुंतला के कान से सोने के कुंडल खींच लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लूटपाट करने के बाद बदमाश डाबर वाले तालाब की ओर भागे। वहां तालाब की रखवाली करने वाले वहीद पुत्र अजीमुद्दीन को पीटकर घायल कर दिया। 
पीड़ित परिवारों ने रात में ही पुलिस को घटना की सूचना दी। जलालाबाद चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली, मगर किसी भी घायल का मेडिकल नहीं कराया। 

घटना की जानकारी होने पर थानाभवन एसओ जलालाबाद पहुंचे, लेकिन पीड़ितों से मिले बिना ही लौट गए। उधर, सभी घटनाओं में एक ही गिरोह के शामिल होने से दहशत का माहौल बन गया। भाजपा विधायक सुरेश राणा ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से बातचीत की। इसके बाद        उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मोबाइल फोन पर वार्ता की। इसके बाद सुबह थानाध्यक्ष नीरज सिंह मौके पर पहुंचे और घायल लोगों का मेडिकल कराया गया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


मामले को दबाने में लगी रही पुलिस 
रात में ही पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई। इसके बावजूद जलालाबाद चौकी पुलिस मामले को दबाने में लगी रही। पुलिस कहती रही कि बागड़िया जाति के परिवारों में मारपीट हुई है। सुबह होने पर जब अन्य स्थानों पर भी लूटपाट की बात सामने आई, तो पुलिस की आंख खुली।

सामान समेटकर चले गए पीड़ित परिवार 
मंगलवार सुबह होने पर बागड़ियों के परिवार अपनी झोपड़ियां समेटकर सामान सहित वहां से अन्य स्थान पर चले गए। उनका कहना था कि बदमाशों ने हमला कर दिया, पुलिस भी क्या कार्रवाई करेगी।

भारी पड़ा बदमाशों को टोकना 
तालाब की रखवाली करने वाले अजीमुद्दीन ने बताया कि रात करीब तीन बजे उसने कुछ लोगों को तालाब के पास से भागते हुए देखा। उसने तेज आवाज में कह दिया कि कौन है, कहां भाग रहे हो। बस इसके बाद बदमाशों ने अजीमुद्दीन को डंडों से पीटकर घायल कर दिया।

डंडे लेकर आए थे बदमाश 
पीड़ित परिवारों के मुताबिक बदमाशों के पास डंडे थे। सात बदमाश युवा थे, जिन्होंने कच्छा और बनियान पहन रखा था, जबकि उनमें एक अधेड़ भी शामिल था। सभी बदमाशों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था, ताकि उनका चेहरा कोई देख न सके। मंदिर के पुजारी रमेश चंद ने बताया कि उसके मकान पर लूटपाट मचाने के बाद बदमाश तीन डंडे वहीं पर छोड़कर चले गए। 


वारदात की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया है। शीघ्र ही बदमाशों को पकड़कर वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। - अनिल कुमार झा, एएसपी शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed